
अविनाश वाधवा
तिल्दा-नेवरा:- छत्तीसगढ़ के रायपुर ,सांसद बृजमोहन अग्रवाल का लोकसभा चुनाव मे भाजपा की ऐतिहासिक जीत के पश्चात तिल्दा- नेवरा नगर आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। रायपुर लोकसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित सांसद बृजमोहन अग्रवाल का आभार रैली निकालकर ,जनता का आभार व्यक्त किया गया। लोकसभा चुनाव में एतिहासिक जीत के पश्चात सांसद बृजमोहन अग्रवाल का विजय आभार रैली के माध्यम से तिल्दा नेवरा क्षेत्र वासियों का आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान नवनिर्वाचित सांसद बृजमोहन अग्रवाल का जगह जगह आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया। वही तिल्दा-नेवरा नगर पालिका उपाध्यक्ष विकास सुखवानी और बीजेपी कार्यकर्ताओं के द्वारा नवनिर्वाचित सांसद बृजमोहन अग्रवाल का आत्मीय
स्वागत करते हुए सिंधी कैंप में लड्डुओं से तौला गया।

