लव ट्राएंगल में नाबालिग बालिका कों खेत में शव को दफन कर धान की रोपाई

•जशपुर पुलिस द्वारा एसडीएम के समक्ष दफन शव को निकला बाहर

•जशपुर जिले अंतर्गत गुम अपहृत नाबालिग बालिका के संबंध में जशपुर पुलिस ने किया खुलासा

जशपुर नगर. लव ट्राएंगल में नाबालिग बालिका की हुई मौत। पुलिस नें आरोपियों कों गिरफ्तार कर लिया है. जशपुर जिले अंतर्गत गुम अपहृत नाबालिग बालिका के संबंध में जशपुर पुलिस ने खुलासा किया है .घटना महुआटोली थाना कुनकुरी का है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लड़की अपने जीजा के घर जशपुर जिले के अंतर्गत एक गांव में आई थी जिसे दिनांक 06-08-2024 से 07-08-2024 के दरमियानी रात को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुलसलाकर जीजा के घर से भगाकर ले गया है जहां संदेही आरोपी हेमंत प्रधान से संपर्क करने पर वह अपनी पुरानी प्रेमिका के साथ रहना पाया गया जिससे गुम बालिका के संबंध में पूछताछ कर उसके द्वारा बताया गया कि उक्त बालिका को वह अपने साथ लाया था जो की अगले ही दिन बस में बैठकर अंबिकापुर चली गई. आरोपी की पुरानी प्रेमिका को पता चलने पर वह आरोपी के घर आई और आरोपी हेमंत से लड़की को भगाकर ले आने के संबंध में वाद-विवाद कराने लगी फिर वह अपने घर चली गई। इसके पश्चात आरोपी के बताये अनुसार वह दिनांक 10-08-2024 को सुबह अपने घर से निकला व रात को अपने घर वापस आया। वापस आने पर देखा कि नाबालिग बालिका आत्महत्या कर ली

घटना स्थल से शव को निकालकर कराया गया पोंर्स्टमार्टम


आरोपियों ने शव को छुपाने के लिए धान के खेत में शव को दफनाया। आरोपियों द्वारा शव को छुपाने के मकसद से आरोपी के पुराने घर माझाडीपा महुआटोली से करीबन दो-ढाई मीटर दूर खेत में शव को दफन कर दिया गया। चूंकि उस वक्त धान का सीजन होने से शव के ऊपर धान की रोपाई कर दी गई.आरोपी के बताए घटना घटना स्थान से जशपुर पुलिस द्वारा एसडीएम के समक्ष दफन शव को बाहर निकालकर पोर्स्टमार्टम कराया गया है। आरोपियों के विरुद्ध बी एन एस की धारा 137(2),238,61(2),64 एवम पास्को एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

मोबाइल ट्रेस कर हैदराबाद निकली पुलिस

आरोपी हैदराबाद पहुंचकर अपनी पुरानी प्रेमिका को बुलाकर साथ रहने लगा। जिस पर जशपुर पुलिस द्वारा अपराध दर्ज कर विवेचना कर रही थी, इसी दौरान मोबाइल लोकेशन के आधार पर संदेही आरोपी हेमंत प्रधान उम्र 21 वर्ष निवासी-महुआटोली सुकबासू पारा थाना कुनकुरी के द्वारा नाबालिग लड़की को हैदराबाद (आन्ध्रप्रदेश) ले जाने के संदेह पर पुलिस अधीक्षक जिला-जश पुर शशि मोहन सिंह (भा पु से) के दिशा निर्देश व नेतृत्व में जशपुर जिले से पुलिस टीम पतासाजी हेतु हैदराबाद गई थी.बाद दिनांक 11-08-2024 की रात को हैदराबाद के लिए निकल गया।

मां समेत अन्य परिजनों कों किया गिरफ्तार

पुलिस को संदेह होने से आरोपी को जिला जशपुर तलब कर पूछताछ करने पर वह पुलिस को लगातार गुमराह करता रहा. आरोपी प्रेमी हेमन्त प्रधान, आरोपी का बड़ा भाई निलेष प्रधान, आरोपी का चाचा सत्यानंदन प्रधान, एवं आरोपी की मॉं को जशपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया । उक्त कार्यवाही व मामले के खुलासे में एस डी ओ पी जशपुर चंद्रशेखर परमा, डी एस पी अजाक / क्राइम भावेश समरथ, निरीक्षक के के साहू, उप निरीक्षक सुनील सिंह।, प्रधान आरक्षक मोहन बंजारे आरक्षक सालदान मिंज, की महत्व पूर्ण भूमिका रही है।

पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह जशपुर

शव का उत्खनन करने के पश्चात, पोस्टमार्डम रिपोर्ट के आधार पर और आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्यवाही की जावेगी।



,


    


————-


  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top