लोकसभा चुनाव 2024: एक्जिट पोल में भाजपा का जादुई आंकड़ों का बोलबाला…

रायपुर (News27) 02-06-2024 । लोकसभा चुनाव 2024 के मतगणना की तिथि 4 जून तय की गई है, उससे पूर्व एक्जिट पोल में भाजपा के सिर ताज बंधते दिखाई दे रहा है। यानी एक बार फिर केन्द्र में नरेन्द्र मोदी की सरकार बनने जा रही है। यूपी के कुछ सीटों की बात छोड़ दी जाए तो कमोबेश बीजेपी अधिकांश सीटों पर जीत रही है। गुजरात, राजस्थान में भाजपा को बढ़त मिल रहा है। पूर्वानुमान में महाराष्ट्र,बिहार की स्थिति में बीजेपी के स्थान पर लोक पार्टियों की धमक है तो वहीं मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में लगभग सभी सीटों पर बीजेपी की जीत बताया जा रहा है, सबसे खास बात यह कि पश्चिम बंगाल व दक्षिण के राज्यों में भी बीजेपी का ग्राफ बढ़ा हुआ नजर आ रहा है। अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए 19 अप्रैल को मतदान हुआ था। अरुणाचल प्रदेश की दो लोकसभा सीटों के लिए मतगणना 4 जून को ही होगी। अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा की 60 सीटें हैंए जिनमें से 50 सीटों पर मतदान हुआ और 10 सीटों पर निर्विरोध ही भाजपा उम्मीदवार जीत चुके हैं। ऐसे में बीजेपी अपने लक्ष्य चार सौ पार तक पहुंच जाए ऐसा कहना जल्दबाजी प्रतीत तो होता है, परन्तु एनडीए 395 अथवा गुड परफार्मेंस की स्थिति में 418 के अंदर तक सीटें ला सकती है। यह जीत पूरी तरह भाजपा की अपने मेहनत की जीत होगी। इससे पहले ऐसे जीत के आंकड़ें राजीव गांधी के जमाने में देखने को मिलते थे परन्तु उन आंकड़ों में गांधी परिवार के प्रति लोगों के लगाव का नतीजा होता था, इस बार भाजपा बनाम एनडीए की जीत में लोगों ने कोई दो राय नहीं कि मोदी के फेश को सामने रखकर वोट किया है, खैर यह तो सिर्फ बतौल आंकड़ें हैं असल कहानी तो 4 जून की सुबह ही स्पष्ट होना है।
…………………..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top