लोकसभा चुनाव-2024 के बाद भाजपा सरकार में अन्दरूनी फेरबदल के आसार…

रायपुर (News27) 17.05.2024 । लोकसभा 2024 के बाद छत्तीसगढ़ राज्य में भाजपा सरकार में अन्दरूनी तौर पर उलटफेर किए जाने की संभावनाएं है। राजनीतिक विशेषज्ञों की माने तो लोकसभा चुनाव-24 में सही परफार्मेंश नहीं देने वाले और खराब छबि के साथ बड़बोलेपन को ध्यान में रखकर यह कार्यवाही किया जाएगा। पार्टी के प्रति जनता के बीच भरोसा कायम रखने राजनीतिक पार्टियों में इस तरह के फेरबदल किये जाते हैं। कहा तो यह जा रहा है कि मंत्री पद में बैठे विधायक भी लोकसभा चुनाव में अच्छा परफार्मेंश नहीं दिए जाने पर बदले जा सकते हैं। जो विधायक फील्ड में रहकर काम कर रहे वे मंत्री पद में नहीं रहते हुए पासिंग मार्क पाने को लेकर आशवस्त हैं। बताया जा रहा है उलटफेर के इस बड़ें खेल में आरएसएस की अहम भूमिका होगी, जो केन्द्र के निर्देशों के अनुरूप कार्य करेगी। जनता के बीच भी लोकसभा चुनाव-24 के चुनाव के बाद प्रदेश भाजपा के अन्दरूनी उलटफेर के इस बड़ें अभियान को लेकर चर्चा है। कुछ यह कयास लगाने में भी लगे है कि किन विधायकों को हटाया और किसे मंत्री पद मिल सकता है। यह तो तय है कि लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद छत्तीसगढ़ भाजपा सरकार में कुछ तो बदलाव संभव हैं, जिस पर केन्द्र सरकार की हरी झण्डी होगी।
…………………

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top