रायपुर (News27) 08.05.2024 । लोकसभा चुनाव के अंतर्गत आज तृतीय चरण में छत्तीसगढ़ की 7 सीटों दुर्ग, रायपुर, बिलासपुरए कोरबा, रायगढ़, सरगुजा, जांजगीर.चांपा सहित देश की 93 सीटों पर मतदान संपन्न हुआ। इसके साथ प्रदेश में सभी 11 सीटों पर मतदान संपन्न हो चुका है। लोकसभा चुनाव 2024 का यह महापर्व कई मायनों में अलग माना जा रहा है। दरअसल लोकसभा का यह चुनाव दो प्रमुख राजनीतिक पार्टियों के लिए चुनावी जंग साबित हुआ। गौर करें कि इस बार के लोकसभा चुनाव में दिगर अन्य पार्टियों अलग-थलग नजर आई। कुछ राज्यों में लोकल पार्टियों ने अपनी उपस्थिति बतौर गठबंधन के रूप में दर्ज कराया भी है परन्तु लोगों ने कांग्रेस व भाजपा को ध्यान में रखकर मतदान किया है। भाजपा केन्द में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनाने के कवायद में लगी रही। इसके लिए उन्होंने चार सौ सीट पाने का लक्ष्य रखा है तो वहीं कांग्रेस के लिए यह सम्मान बचाने यहां तक कहा जाए कि अस्तित्व की लडाई के रूप में इसे लिया। वहीं इस चुनाव पर जनता का मूड भी कुछ अलग नजर आई। लोकसभा का यह तीसरे चरण का चुनाव तो सम्पन्न हो गया परन्तु जनता किसे चुनेगी यह अभी भविष्य के गर्भ में सुरक्षित है लगता है कि जनता किसी बडे फेरबदल के मूड में है? फेरबदल यानी सत्ताधारी पार्टी के और अधिक सशकितकरण के स्वरूप में भी हो सकता है या किसी दूसरी पार्टी को भी मौका मिल सकता है। वहीं व्यापारियों सामाजिक संगठनों सांस्कृतिक संस्थाओं व सक्रिय रूप से कार्यरत लोगों ने भी चुनाव को दिल और दिमाग से लिया है। व्यापारियों ने चुनाव को भुनाने मतदाताओं को रिझाने मत डालने के बाद हाथ में लगे चुनावी इंक को दिखाकर खरीदी में छुट के आॅफर भी देने की घोषणा की है। इस चुनाव में विधानसभा की तरह ही युवाओं एवं महिलाओं की भागीदारी ज्यादा रही। खासतौर से महिलाओं ने पुरूशों से अधिक मतदान किए। अब देखना है कि डेमोक्रेसी के इस महापर्व में विजेता का ताज किसके सिर सजता है। लोकसभा चुनाव 2024 का अंतिम फैसला दिनांक 4 जून को आना है। ऐसा नहीं है कि इससे पूर्व के चुनाव महापर्व के रूप में याद नहीं किए गए परन्तु इस चुनाव में जनता ने अपने अधिकार और कत्र्तव्य को अनुभूत करके मत दिया है इसलिए इस चुनाव की चर्चा अन्य चुनाव से थोडा अलग माना जा रहा है।
…………………………..

