जशपुर.वाहन चेकिंग के दौरान स्कार्पियो से 2 लाख दस हजार का गांजा का खेप पकड़ाया. तपकारा पुलिस ने 05 आरोपीयों को गिरफ्तार किया हैं .उनसे 21 किलो 75 ग्राम गांजा जिसकी कीमती 02 लाख 10 हजार एवं तस्करी में प्रयुक्त वाहन जप्त किया गया. पुलिस कि जानकारी के अनुसार आज तड़के प्रातः 03ः30 बजे मुखबीर से सूचना मिली कि कुछ लोग महिन्द्रा स्कार्पियो वाहन के माध्यम से भारी मात्रा में गांजा की तस्करी कर ओड़िसा राज्य की ओर से कुनकुरी की ओर आ रहे हैं, वे रास्ते में हैं, इस सूचना पर तत्काल थाना तपकरा, थाना फरसाबहार, चौकी करडेगा से संयुक्त टीम गठित कर टीम को मुखबीर के बतायेनुसार जगहों पर नाकाबंदी कर आने-जाने वालें वाहनों की सघन चेकिंग करने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस द्वारा तपकरा के स्टेट हाईवे-04 मेन रोड में कड़ा नाकाबंदी कर आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही थी, चेकिंग के दौरान ओड़िसा की ओर से आ रही स्कार्पियो वाहन क्र. OD 15 A 3266 को रोककर उसमे सवार 05 व्यक्तियों से गांजा रखने के संबंध में पूछताछ कर उनके वाहन की तलाशी ली गई.
जशपुर में गांजा बेचने कि थीं तैयारी
उड़ीसा छत्तीसगढ़ कि बॉडर से गांजा कि तस्करी कि घटना सामने आते रहती हैं.जिस पर पुलिस कि त्वरित कार्यवाही करतीं हैं .हाल में जीतने भी तस्कर पकड़े गए हैं सभी उड़ीसा सुंदरगढ़ के रहने वाले हैं वह अपना माल जशपुर में खपाने कि फिराग में थे लेकिन चेकिंग के दौरान पुलिस तस्करों को धर दबोचा.तलाशी दौरान उक्त वाहन की सीट के नीचे एवं डिक्की में छुपाकर रखे मादक पदार्थ गांजा कुल 21 किलो 75 ग्राम कीमती 02 लाख 10 हजार का मिलने पर उसे जप्त कर उक्त सभी आरोपियों को अभिरक्षा में लिया गया।
आरोपियों के नाम
प्रकरण में आरोपियों के विरूद्ध थाना तपकरा में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण के आरोपीगण (1) संजित कुमार उम्र 32 साल निवासी कियाकछार थाना सदर सुन्दरगढ़ जिला सुन्दरगढ़ (ओड़िसा) (2) राजेन्द्र टोप्पो उम्र 30 साल निवासी राजपुर थाना सदर सुन्दरगढ़ जिला सुन्दरगढ़ (ओड़िसा) (3) गणेश नेटी उम्र 40 साल निवासी बैजुरी थाना सदर सुन्दरगढ़ जिला सुन्दरगढ़ (ओड़िसा) (4) शरण टाण्डिया उम्र 30 साल निवासी राजपुर थाना सदर सुन्दरगढ़ जिला सुन्दरगढ़ (ओड़िसा) (5) सुशांत बढ़ाई उम्र 24 साल निवासी सदर सुन्दरगढ़ जिला सुन्दरगढ़ (ओड़िसा) को आज गिरफ्तार कर विधिवत् आगामी कार्यवाही की जा रही है।

