विज्ञान मेला में छात्रों नें कार्बन पूरीफकेशन मॉडल तैयार कर सबको चौकाया

• शानदार प्रदर्शनी प्रस्तुत कर छात्रों ने जीता प्रथम व तृतीय पुरुस्कार

जशपुर नगर. नेहरू युवा केन्द्र के द्वारा आयोजित जिला स्तरीय युवा उत्सव विज्ञान मेले में शांति भवन स्कूल के छात्रों नें हिस्सा लिया. इस कार्बन पूरीफकेशन मॉडल तैयार कर सबको चौकाया. छात्रों नें विज्ञान मेला में विज्ञान से जुड़ी अलग -अलग मॉडल प्रदर्शन किया जिसे काफी पसंद किया गया.विज्ञान मेला में शानदार प्रदर्शनी प्रस्तुत कर साहिल मिंज प्रथम और हायर सेकेण्डरी की छात्रा नामिता नाग की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विज्ञान मेले में मुख्य आतिथि के तौर पर पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह शामिल हुए.उन्होंने छात्रों कि प्रदर्शनी देखकर प्रशंसा किया.उन्होंने कहा छात्र मेहनत लगन ईमानदारी से पढ़ाई कर अपने कर्तव्यों का करें निर्वाहन करें. शिक्षकों का कहना है विज्ञान मेले में हिस्सा लेने से छात्रों का बौद्धिक विकास बढ़ता है. विज्ञान मेले का आयोजन होते रहना चाहिए.पुरस्कृत छात्रों नें अपनी कामयाबी का श्रेय अपने शिक्षकों कों दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top