बिना रुके करीब 800 किलोमीटर तक निरंतर उड़ने की क्षमता
जशपुर नगर। जिला मुख्यालय से लगभग 22 किलोमीटर दूर स्थित नीमगांव जलाशय में आसमानों की सैर करने वाला विदेशी प्रवासी पक्षी सात समुद्र पार करके पहुंच रहें। मौसम अनुकूल होने के कारण यहां अस्थाई तौर पर चार महीने निवास करते है। विदेशी पक्षियों की सुंदरता और चाहचाहट आकर्षण का केंद्र बन गया है। नीम गांव जलाशय में विभिन्न प्रजातियों के विदेशी प्रवासी पक्षी जल क्रीड़ा कर रहें। इन नजारों को देखने लोग आ रहें साथ फोटोस भी साथ ले रहें है।
वन मंडलाधिकारी (डीएफओ) शशि कुमार ने बताया विदेशी प्रवासी पक्षी लगभग 8000 किलोमीटर की दूरी तय कर नीमगांव जलाशय तक पहुंचते हैं। ये पक्षी माउंट एवरेस्ट से भी अधिक ऊँचाई पर उड़ान भरने में सक्षम होते हैं तथा बिना रुके करीब 800 किलोमीटर तक निरंतर उड़ सकते हैं।
डीएफओ ने कहा कि यह क्षेत्रवासियों के लिए सौभाग्य की बात है कि विदेशी प्रवासी पक्षी नीमगांव जलाशय को अपना अस्थायी बसेरा बना रहे हैं। उन्होंने जानकारी दी कि वन विभाग द्वारा नीमगांव में पक्षी विहार का निर्माण किया जा रहा है, जिससे आमजन स्थानीय एवं विदेशी प्रवासी पक्षियों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
नवंबर से फरवरी तक दिखाई देते हैं प्रवासी पक्षी
डीएफओ शशि कुमार ने बताया कॉमन सैंडपाइपर , छोटा मिनिवेट ,ग्रेट कॉमोरेंट ,रुडि शेल्डक ,ब्लैक -हुडेड ओरिओल समेत अन्य विदेशी प्रवासी पक्षी नवंबर से फरवरी के बीच नीमगांव जलाशय में देखे जाते हैं। इसके बाद वे पुनः अपने गंतव्य की ओर लौट जाते हैं। ये पक्षी सामान्यतः उन आर्द्रभूमि क्षेत्रों में आते हैं, जहां जलस्तर तीन मीटर से कम होता है।
विदेशी प्रवासी पक्षियों का संरक्षण करेंगे पक्षी मित्र
जशपुर वन मंडल की ओर से पक्षी मित्रों को गिधवा परसदा रायपुर ट्रेनिंग के लिए भेजा गया था जिसमें उसमें विदेशी पक्षियों के बारे में जानकारी दी गई।
भाजपा महामंत्री जशपुर शहर एवं नीमगांव सरपंच नागेंद्र भगत ने कहा कि पक्षी हमारे मित्र हैं और उन्हें किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए। नीमगांव का वातावरण प्रवासी पक्षियों के लिए अनुकूल है। उन्होंने ग्रामीणों से पक्षी मित्र बनकर संरक्षण में सहयोग करने तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का आह्वान किया।
पक्षी विहार विकसित किए जा रहें
नीमगांव जलाशय परिसर में पक्षी विहार विकसित किए जा रहें हैं। जहां विदेशी प्रवासी पक्षियों से जुड़ी जानकारी प्रदान की जायेगी। पक्षी विहार में विदेशी पक्षियों की तस्वीर देखी जा सकती है। यह गार्डन की तरह होगी जिसमें हरियाली होगी। पक्षियों की चहचाहट सुनने को मिलेगी। यह पक्षी मित्रों एवं पर्यटकों के लिए सुकून के पल होंगे।

