
रायपुर (News27) 18.08.2024 । भिलाई नगर के विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा कांग्रेस नेताओं को फंसाने की साजिश रच रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी का पुरजोर विरोध करती है। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि पुलिस को राजनीतिक दबाव में आकर कार्रवाई नहीं करनी चाहिए। भाजपा से जुड़े एक भी नेता से पूछताछ नहीं हुई है। भाजपा के पूर्व विधायक सनम जांगड़े से पूछताछ क्यों नहीं हुई है। उन्होंने इस मामले पर विधिक सलाह लेने एवं राजनीतिक कदम उठाने की बात कही। ज्ञात हो कि बलौदाबाजार आगजनी-हिंसा मामले में नोटिस की तामीली नहीं करने पर बलौदाबाजार पुलिस ने आज सुबह कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को गिरफ्तार किया है। विधायक यादव पर बलौदाबाजार में हिंसा भड़काने का आरोप लगा है।
………………..

