जशपुर नगर (News27) 14-06-2024 । विशेष संरक्षित जनजातियों में पहाड़ी कोरवा और आदिवासी वर्ग के बच्चों के प्रतिभा को निखारने प्रशिक्षण केन्द्र के माध्यम से उन्हें ओलंपिक और एशियाई खेलों के लिए तैयार किया जा रहा है। प्रशिक्षित कोच की देखरेख में ये आदिवासी वर्ग के बच्चे तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र में निशुल्क तीर-कमान, ताइक्वांडो और तैराकी का अभ्यास कर रहे हैं । शिक्षाधिकारी जितेन्द्र प्रसाद और कलेक्टर विजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में प्रशिक्षित हो रहे इन बच्चों का चयन 2019 में ही कर लिया गया था। जिन्हें स्पोटर्स किट के साथ भोजन-आवास व आवश्यक साजो-समान भी दिया गया है। तीरंदाजी प्रशिक्षक राजेन्द्र देवांगन का कहना है कि चयनित पहाड़ी कोरवा बच्चे तीर-धनुष पकड़ने और निशाना साधने में माहिर हैं। उन्हें सिर्फ राष्ट्रीय और अंर्तराष्ट्रीय खेल स्पर्धा के नियम व मापदंड की जानकारी देकर अभ्यास कराया जा रहा है। तैराकी के प्रशिक्षक गजेन्द्र साहू और पीटीआई प्रदीप चैरसिया ने बताया कि इन खिलाड़ियों को पहले जिला व राज्य स्तर पर के खेलों में भाग लेंगे पश्चात राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन करेंगे। एकलव्य खेल अकादमी का संचालन करने के लिए जिला प्रशासन ने पांच सदस्यीय समिति का गठन किया है। इसमें संयुक्त कलेक्टर सचिन भूतड़ा, जिला शिक्षा अधिकारी जितेंद्र प्रसाद, सहायक आयुक्त बीके राजपूत, जिला खेल अधिकारी प्रेमलाल सिदार, पीटीआई प्रदीप चौरसिया शामिल हैं।
……………………………………

