शराब के पैसें से चली कांग्रेस मुद्दाविहीन, हमारी नीति भी ठीक, नियत भी ठीक है: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

छत्तीसगढ़ में विकास की गंगा बहाएंगे – श्री साय
पंडरिया
/रायपुर (News27) 22.04.2024 ।। कवर्धा के कोदवागोडान, पंडरिया क्षेत्र में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पर तीखा निशाना साधते हुए कहा कि काग्रेस में ईमानदारी नहीं है, इसलिए आज षड्यंत्र कर जनता को अलग-अलग मुद्दों पर भरमा रही है। कांग्रेस भाजपा के जनहितैषी योजनाओं को चुनाव बाद बंद किये जाने का दुष्प्रचार कर रही है, जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि आरक्षण कभी खत्म नहीं होगा, कांग्रेस के बरगलावे पर मत आईये, हमारी सरकार महतारी वंदन योजना को तटस्थता के साथ चालू रखेगी क्योंकि हमने जनता से वायदा किया है, और वायदा अनुरूप छत्तीसगढ़ की योग्य महिलाओं को निरंतर इसका लाभ मिलता रहेगा। श्री साय ने कहा कि कांग्रेस महिलाओं को महीने में आठ हजार और सालाना एक लाख रूपए देने, जनता को ठगने का नया पैंतरा लेकर आए हैं, जिसका जनता करारा जवाब देगी, क्यांेकि जनता जानती है कि कांग्रेस लबरा पार्टी है, कांग्रेस सरकार में किए 36 वादों में ठीक से एक भी वादे पूरे नहीं किए। भूपेश बघेल के नेतृत्व में बनी कांग्रेस सरकार में छत्तीसगढ़ भ्रष्टाचार का गढ़ बन गया था। शराब, कोयला, सरकारी जमीन, डीएमएफ घोटालों के अलावा नरवा,गरवा,घुरवा,बारी, गोबर घोटाला जाने कितने घोटले हुए। पूरी कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ के शराब के पैसे से चली, इसलिए जनता ने कांग्रेस को नकार दिया। भूपेश बघेल की सरकार ने युवाओं को जुआ का लत लगा दिया। जो छत्तीसगढ़ के लिए शर्म की बात है। श्री साय ने कहा कि आज एक आदिवासी परिवार की बेटीए बहन द्रौपदी मुर्मू देश की राष्ट्रपति हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का दायित्व नरेंद्र मोदी ने मुझे सौंपा है। इसलिए हम कह सकते हैं कि आदिवासियों का हित भाजपा में ही सम्भव है। क्योंकि भाजपा में लोकतंत्र हैए कार्यकर्ताओं का सम्मान है। मोदी ने सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास-सबका प्रयास को मूलमंत्र मानते हुए सबका विकास कियाए सबको समृद्ध बनाया। उन्होंने पूरी दुनिया में भारत का मान.सम्मान बढ़ाया, भारत का डंका बजाया। उन्होंने कहा कि हमें विकसित भारत बनाना है इसलिए मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को फिर से सबक सिखाना है, खाता खोलने भी नहीं देना है। जनसभा में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, पूज्य राजीव लोचन महाराज, विधायक गण भावना बोहरा, धरमजीत सिंह, जिलाध्यक्ष अशोक साहू, रामकुमार भट्ट, पूर्व विधायक सियाराम साहू, सीताराम साहू, समुंद बाई कुर्रे, रुपेश जैन, नंदलाल चंद्राकर सहित अन्य पदाधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
………………………….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top