




कुसमी. 15 अगस्त को शासकीय माध्यमिक शाला एवं प्राथमिक शाला पाकरडीह में एक साथ संयुक्त रूप से स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाया गया. इस कार्यक्रम में शिक्षकों छात्र -,छात्रों समेत ग्रामीण शामिल हुए. ध्वजारोहण के पश्चात भारत माता की जय के नारे के साथ प्रभात फेरी निकाली गई. शिक्षकों ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनायें दी. इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए, जिसमें छात्र – छात्राओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया. कार्यक्रम में छात्र – छात्राओं ने भाषण, देश भक्ति गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किया. इस आयोजन में माध्यमिक शाला प्रधान पाठक अनिल कुमार भगत एवं प्राथमिक शाला प्रधान पाठक समर विजय भगत का विशेष योगदान रहा.इस दौरान शिक्षक अखिलेश सिंह, शिक्षक रवि शंकर भगत,सहायक शिक्षक विमल किशोर बड़ा,राजु प्रसाद गुप्ता संकुल समन्वयक विकास कुमार जायसवाल , सहायक शिक्षिका अंबिका पैकरा शिक्षिका मंजीता लकड़ा ,दीप्ती प्रधान भगत, उपस्थित रहें.
.

