ठंड की वजह से स्कूलों के टाइम” टेबल में बदलाव, आज से …



जशपुर। जिले में पड रही कड़ाके की ठंडी ने जन–जीवन पर व्यापक असर डालना शुरू कर दिया है। सुबह के समय तापमान लगातार गिरने से बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर अभिभावकों की चिंता बढ़ी है। इसी परिप्रेक्ष्य में जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लेते हुए जशपुर जिले के सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त तथा अन्य सभी प्रकार के विद्यालयों के संचालन समय में तत्काल प्रभाव से परिवर्तन किया है। यह आदेश 31 जनवरी 2026 तक लागू रहेगा। कलेक्टर रोहित व्यास द्वारा जारी आदेश को बुधवार की शाम देर से सार्वजनिक किया गया, जिसके बाद जिलेभर के शिक्षण संस्थानों को संशोधित समय-सारणी भेजी गई।

सुबह बढ़ती ठंड की वजह से बदलाव

पिछले एक सप्ताह से जिले में न्यूनतम तापमान अचानक 7–8 डिग्री तक पहुंच गया है। ग्रामीण इलाकों में पाला और शीतलहर के कारण बच्चे सुबह स्कूल जाने में असहज महसूस कर रहे थे। कई स्कूलों ने स्थानीय स्तर पर देर से शुरू करने की अनुमति भी मांगी थी, जिसे देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूल समय में परिवर्तन का निर्णय लिया।

कलेक्टर रोहित व्यास द्वारा   जारी आदेश में कहा गया है कि “जिले में पड़ रही अत्यधिक ठंड के कारण छात्रहित को ध्यान में रखते हुए शाला संचालन समय में परिवर्तन आवश्यक समझा गया। सभी विद्यालय नई समय-सारणी का कड़ाई से पालन करेंगे।”

नई समय-सारणी

आदेश में एकल पाली और द्विपाली (दो पारी) में संचालित स्कूलों के लिए अलग–अलग समय निर्धारित किया गया है।

1. दो पाली में संचालित विद्यालय प्रथम पाली सुबह 8:30 बजे से 12:00 बजे तक द्वितीय पाली दोपहर 12:15 बजे से 4:15 बजे तक यह समय मुख्यत: शहरी क्षेत्रों में लागू होगा, जहां छात्र संख्या अधिक होने के कारण विद्यालय दो पालियों में संचालित होते हैं। एक पाली में संचालित विद्यालय सोमवार से शुक्रवार सुबह 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक शनिवार सुबह 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक यह बदलाव विशेष रूप से ग्रामीण इलाकों में राहत देगा जहां बच्चे पैदल स्कूल जाते हैं और सुबह की ठंड का सीधा असर पड़ता है।

आदेश किन पर लागू होगा?


जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश सभी प्रकार के विद्यालयों पर लागू होगा. शासकीय स्कूल,अशासकीय/प्राइवेट स्कूल,अनुदान प्राप्त विद्यालय,मिशनरी एवं अन्य सभी शिक्षण संस्थान,साथ ही सभी प्राचार्यों और प्रधान पाठकों को निर्देशित किया गया है कि आदेश का पालन अनिवार्य रूप से किया जाए।

जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद भटनागर ने बताया कार्यालय ने बताया कि सभी स्कूलों को नोटिस भेज दिया गया है और समय बदलाव का पालन न करने वाले संस्थानों पर कार्रवाई भी की जा सकती है। ने बताया कि सभी स्कूलों को नोटिस भेज दिया गया है और समय बदलाव का पालन न करने वाले संस्थानों पर कार्रवाई भी की जा सकती है।

अभिभावकों ने ली राहत की सांस


समय परिवर्तन की खबर सामने आने के बाद अभिभावकों ने राहत महसूस की है।
जशपुर, बगीचा, कुनकुरी, पत्थलगांव और फरसाबहार क्षेत्र के अभिभावकों ने कहा कि “सुबह के समय बच्चे ठंड के कारण कांपते हुए स्कूल जा रहे थे। देर से स्कूल शुरू होना बच्चों के लिए सुरक्षित और बेहतर निर्णय है।

Back To Top