श्रमिक दिवस पर श्रमवीरों के सम्मान के साथ होगी महतारी वंदन योजना की तीसरी किस्त जारी

रायपुर (News27) 01.05.2024 । छत्तीसगढ़ भाजपा सरकार के महत्वाकांक्षी योजना के तहत महतारी वंदन योजना की तीसरी किस्त पात्र महिलाओं के खाते में डालने की तैयारी पूर्ण हो चुकी है। आज एक मई को किस्त जारी हो जाऐंगे। 01 मई श्रमिक दिवस के अवसर पर योजना के अंतर्गत जारी तीसरी किस्त के अलावा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय श्रमिकों को गांधी श्रमिक सम्मान से सम्मानित भी करेंगे, पश्चात वे जशपुर, सरगुजा, बलौदाबाजार में सभाओं को संबोधित करेंगे शाम 5:50 बजे रायपुर लौटेंगे। बता दें कि बीजेपी सरकार द्वारा महिलाओं के खाते में हर माह 1.000 रुपए दिए जा रहे हैं।
……………….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top