छत्तीसगढ़िया क्लाउड ए सोशियो कल्चरल ऑर्गेनाइजेशन द्वारा दस दिवसीय कार्यशाला
35 से अधिक प्रतिभागीयों ने भरतनाट्यम के सीखे गुर

भरतनाट्यम प्रशिक्षण में उत्सुक छात्राएं
जशपुर। छत्तीसगढ़िया क्लाउड ए सोशियो कल्चरल ऑर्गेनाइजेशन के द्वारा श्री महावीर दिगंबर जैन विद्यालय जशपुर में 10 दिवसीय भरतनाट्यम नृत्य कार्यशाला का आयोजन किया गया । कार्यशाला में 35 से अधिक प्रतिभागियों ने दस दिनों तक भारतीय शास्त्रीय नृत्य भरतनाट्यम का गहन प्रशिक्षण प्राप्त किया। समापन के दौरान प्रशिक्षणार्थियों भरतनाट्यम नृत्य पर आधारित प्रस्तुति दी ।
प्रशिक्षण में मुख्य रूप से शास्त्रीय नृत्य के सही गतियों, भाव, आसन और मुद्राओं को बतलाया गया. इसके साथ ही वंदे मातरम पर भावपूर्ण प्रस्तुति दी गई।कार्यशाला में प्रशिक्षक के रूप में मनीषा भगत ने रचनात्मक तरीके से छात्रों को प्रशिक्षित किया। मनीषा इन्दिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ से भरतनाट्यम में बी. ए. और एम. ए. अध्यनरत हैं। रूपावती बाई कार्यशाला सहायक के रूप में रही। जैन विद्यालय के शिक्षकगण अंजू और अनुपमा ने समन्वय की भूमिका निभाई ।
जैन विद्यालय समिति ने छात्राओं को दी बधाई
पुर्ण वंदे मातरम की भरतनाट्यम नृत्य पर प्रस्तुति के लिए जैन विद्यालय समिति की मंत्री स्वाति जैन और प्राचार्य संजय सिन्हा ने छात्राओं को बधाई और शुभकामना दी. प्रस्तुति उपरांत प्रमाण पत्र प्रदान किया गया. जैन विद्यालय के छात्र- छात्राएँ बहुत रचनात्मक हैं।
भविष्य में होंगे भव्य आयोजन
छत्तीसगढ़िया क्लाउड के द्वारा अपने अभ्यास स्थल पूरानी टोली में भरतनाट्यम और वेस्टर्न डान्स का प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिसमें जैन विद्यालय के छात्र भाग लेकर अपनी रचनात्मकता को निखार रहे हैं. साढ़े 4 वर्ष की बाल कलाकार से लेकर गृहणियां तक नृत्य सीख रही हैं।
संस्था के डॉ. आनंद कुमार पाण्डेय ने बतलाया की आने वाले समय में और बड़े स्तर पर नृत्य, चित्रकला, अभिनय और संगीत का प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा ।

