श्री सीमेंट की मनमानी ,1600 मजदूर करेंगे जेल भरो आंदोलन

By.विरेन्द्र साहू |

तिल्दा नेवरा.बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम खपरा डीह, सुहेला में श्री सीमेंट प्रबंधन के खिलाफ मजदूरों का सात सूत्रीय मांगों को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन आंदोलन आज 13वें दिन भी जारी रहा।
मजदूरों के इस विशाल आंदोलन को समर्थन देने के लिए रायपुर से कर्मकार मंडल के पूर्व अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त डॉ. सुनील सन्नी अग्रवाल 20 दिसंबर को धरना स्थल पहुंचे। उन्होंने धरना स्थल से ही श्री सीमेंट के प्रबंधक रवि तिवारी से दूरभाष पर बातचीत कर मजदूरों की जायज़ मांगों को 48 घंटे के भीतर पूरा करने की चेतावनी दी।
धरना स्थल पर राष्ट्रीय उपभोक्ता संरक्षण फोरम एवं नरेंद्र मोदी विचार मंच के पदाधिकारियों ने भी दूसरे दिन आंदोलन को पूरा समर्थन दिया। इस दौरान मंच पर उपस्थित प्रदेश महासचिव दास साहू ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन के साथ खड़े रहने का ऐलान किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ जिला अध्यक्ष श्रीमती पूनम देवांगन, मोहन दास साहू (तहसील अध्यक्ष, तिल्दा नेवरा), मनोज दास सिंह (जिला सचिव, रायपुर), सेवक दास साहू (पूर्व सरपंच, रानीजरौद), गोपी साहू (जिला अध्यक्ष, बलौदाबाजार), किशोर साहू (प्रदेश मीडिया प्रभारी), अशोक कुमार यादव (मंडल अध्यक्ष), मुकेश बुरड़ (प्रदेश महामंत्री) सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रदेश महासचिव दास साहू ने कहा कि यदि श्री सीमेंट प्रबंधन ने मनमानी रवैया अपनाया, तो 1600 मजदूरों और उनके परिवारों के साथ मिलकर जेल भरो जैसे उग्र आंदोलन किए जाएंगे। उन्होंने प्रबंधन को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि समय रहते मजदूरों की मांगें पूरी की जाएं, अन्यथा राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश दास मिश्रा को भी आंदोलन में शामिल किया जाएगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।


Back To Top