
रायपुर (News27) 16.07.2024 । संत निरंकारी मिशन द्वारा इंगलिश मीडियम समागम का आयोजन लाखे नगर स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में किया गया। समागम की अध्यक्षता दुर्ग से आये युवा संत श्री अनुज पोपटानी जी ने की। इंगलिश भाषा आज संसार के अनेक हिस्सों में बोली जाती है इसलिए संतों के जीवन की चर्चा ,भक्ति का मर्म क्या है, जीवन का मूल उद्देश्य क्या है, पुरातन संतों भक्तों ने एक परमात्मा का ज़िक्र उस वक़्त की भाषा में दिया आज वही पैग़ाम इंगलिश भाषा में देने के लिए संत निरंकारी मिशन अनेक वर्षों से प्रयास कर रहा है कि एक ईश्वर की पहचान करके फिर उसकी भक्ति की जानी चाहिए और ईश्वर की पहचान पुरण सत्गुरु से ही हो सकती है इसका कोई दूसरा विकल्प नहीं है।
संत समागम में गुरूमत की शिक्षा, सेवा का ढंग, सोशल मीडिया का जीवन में सकारात्मक उपयोग कैसे करें आदि विषयों को नाटक के माध्यम से समझाया गया। साथ ही ग्रुप सॉंग, पोयम, स्पीच आदि की भी स्थानीय संतों ने मनमोहक प्रस्तुति दी। युवा संत श्री अनुज पोपटानी जी ने सभी कार्यक्रम की सराहना करते हुए फ़रमाया कि सत्गुरु की शिक्षा को आज के युवाओं तक उनकी अपनी भाषा में दिया जाना एक नई पहल है। भक्ति किसी भाषा विशेष के दायरे में नहीं है वो तो भाषाओं की सभी दीवारों के पार जाकर प्रत्येक मानव के जीवन को लाभान्वित करती है।
इंगलिश मीडियम सत्संग के संचालक श्री निखिल आडवाणी के प्रयास की जितनी सराहना की जाए वो कम है। इन्होंने सभी कार्यक्रम के विषय व्याख्यान पोयम नाटक आदि को अंतिम रूप दिया और मंच का संचालन बहन श्री सुरभि कपूर के साथ गरिमामय ढंग से किया। सेवादल के भाई एवं बहनों ने व्यवस्था संबंधित अपनी ज़िम्मेदारी का निर्वाह अधिकारियों के निर्देशानुसार किया।
मंच सज्जा एवं साउंड सिस्टम की सेवा में आदरणीय धरमपाल जी एवं उनकी टीम ने हमेशा की तरह बेहतर सेवा कार्य किया। ब्रांच के ज़ोनल इंचार्ज श्री ग़ुरबक्श सिंह कालरा ने इंग्लिश भाषा की अनिवार्यता के लिए कहा कि विश्व में सभी स्थानों पर इस भाषा का उपयोग आज के समय में हो रहा है। सत्गुरु माता जी ने इस भाषा में भी सत्य का संदेश देने के लिए इस प्रकार के आयोजन पर ज़ोर दिया।
————————–

