संविधान दिवस पर मुंगेली में पढ़ी संविधान की प्रस्तावना

अधिकारियों , कर्मचारियों ने संविधान के प्रति निष्ठा की ली शपथ

संविधान दिवस पर शपथ लेते अधिकारी, कर्मचारी

मुंगेली। संविधान दिवस (26 नवंबर) के अवसर पर सोमवार को जिला कलेक्टोरेट परिसर में भारतीय संविधान की प्रस्तावना (उद्देशिका) का सामूहिक पाठन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कलेक्टर कुन्दन कुमार द्वारा डॉ. भीमराव अम्बेडकर और महात्मा गांधी की प्रतिमा व चित्र पर माल्यार्पण से हुई। इसके बाद अधिकारियों व कर्मचारियों को संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ ली है।

कलेक्टर कुन्दन कुमार ने इस अवसर पर संविधान में निहित अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने का संदेश देते हुए कहा कि भारतीय संविधान नागरिकों को सामाजिक व आर्थिक न्याय, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, विश्वास, धर्म तथा समता जैसे मौलिक अधिकार प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि “राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखना हम सभी का दायित्व है।”

लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति किया जागरूक

संविधान दिवस मनाते स्कूली बच्चें।

इसी क्रम में लोरमी विधानसभा क्षेत्र के झलरी ग्राम पंचायत में भी संविधान दिवस मनाया गया, जहाँ सरपंच और सचिव ने स्कूली बच्चों के साथ संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया और उन्हें लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान अधिकारियों व कर्मचारियों मौजूद रही।

Back To Top