सभी कार्यकर्ताओं को हर घर पहुँच कर फॉर्म भरवाने एवं नारी न्याय गारंटी के जागरुकता अभियान चलाने के लिये कहा गया – विकास उपाध्याय

कांग्रेस ने आज महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी का पंजीयन फार्म किया वितरित

रायपुर (News27) 02.04.2024 । कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में पांच गारंटी दी है जिसमें खास कर महिलाओं के लिए महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी की घोषणा की है जिसके तहत घर घर के महिला को 8333 प्रतिमाह उनको दिया जाएगा।कुछ दिनों पूर्व रायपुर लोकसभा प्रत्याशी विकास उपाध्याय ने रायपुर शहर के अंतर्गत आने वाले चारों विधानसभा में महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी का पंजियन फॉर्म भरने की शुरुआत की थी।महिलाओं में इस पंजियन फॉर्म को भरने को लेकर काफी उत्सुकता नजर आ रही है जिसको देखते हुए आज रायपुर शहर के अंतर्गत आने वाले 70 वार्डों में अधिक मात्रा में इस पंजियन फॉर्म को वितरित किया गया कार्यकर्ता बूथ स्तर पर घर-घर जाकर इस फॉर्म को भरवाएंगे जिससे अधिक से अधिक महिला इस पंजियन फॉर्म को भर सके और केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने के पश्चात उनको इस योजना का लाभ मिल सके।
पार्षद ब्लॉक अध्यक्ष छाया पार्षद वार्ड अध्यक्ष सहित स्थानीय नेताओं को फॉर्म भरवाने की जवाबदारी दी गई है संगठन के माध्यम से वार्डों में जगह-जगह पर फार्म भरवाने की कवायत भी शुरू की गई है
रायपुर लोकसभा प्रत्याशी विकास उपाध्याय ने कहा कि देश में बढ़ती हुई महंगाई खाद्य पदार्थ एवं घरेलू गैस की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी होती जा रही है जिससे महिलाएं काफी परेशान हैं उन महिलाओं की समस्या को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस पार्टी ने महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी की घोषणा की है जिसके तहत केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनते ही हर घर की महिला को 8333 प्रतिमाह दिया जाएगा जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आ सके।
इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा पंकज शर्मा महेंद्र छाबड़ा कन्हैया अग्रवाल मदन तालेड़ा एजाज ढेबर प्रमोद दुबे पार्षद श्री कुमार मेनन सतनाम पनाग सुंदर जोगी सुरेश चन्नावर नीलम जगत शीतल कुलदीप राधेश्याम विभार वीरेंद्र देवांगन उत्तम साहू मनीराम साहू द्रौपदी पटेल घनश्याम छतरी अन्नूराम साहू रितेश त्रिपाठी कामरान अंसारी ब्लॉक अध्यक्ष सुमित दास प्रशांत ठेंगड़ी नवीन चंद्राकर दीपा बग्गा देव कुमार साहू सहदेव व्यवहार माधव साहू सचिन शर्मा संजय सोनी अरुण जंघेल राकेश धोत्रे मनोज मसंद योगेश तिवारी विकास अग्रवाल योगेश दीक्षित कमल धृतलहरे भीम यादव कृष्णा नायक मुन्ना सोनकर सुयश शर्मा विष्णु राजपूत चितरंगा साहू अमित कोसरिया राधे नायक सहित समस्त पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

————————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top