जशपुर नगर। माध्यमिक शाला डूमर टोली में आज का दिन बच्चों के लिए खास रहा। अजय मेडिकल के संचालक और समाजसेवी अजय यादव अपने जन्मदिन पर विद्यालय पहुंचे और बच्चों के साथ मिलकर उत्सव मनाया। उन्होंने बच्चों को अध्ययन सामग्री और अन्य उपयोगी उपहार प्रदान किए, ताकि उनकी पढ़ाई के प्रति रुचि और उत्साह बना रहे।
कार्यक्रम के दौरान प्रधान पाठक प्रवीण कुमार पाठक, सत्यदीप प्रसाद, संजीव यादव, किरण महारथी और मंत्री बाई मौजूद रहे। सभी शिक्षकों ने बच्चों के साथ मिलकर अजय यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके सामाजिक कार्यों की सराहना की। शिक्षकों ने उनसे ऐसे ही कार्यक्रम आगे भी आयोजित करने का आग्रह किया, ताकि ज़रूरतमंद बच्चों को निरंतर सहायता मिलती रहे।
अजय यादव सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते हैं और जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा आगे आने के लिए जाने जाते हैं। कार्यक्रम में उन्होंने बच्चों को शिक्षा के प्रति समर्पित रहने और अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित भी किया।

