साईं राम चंद जी ने कहा वर्सी में प्रथम भोज ब्राह्मण भोजन से होता है जिससे सबसे ज़्यादा सुकून मिलता है

स्वामी हरिगिर महाराज वर्सी महोत्सव में आज भजन एवं सत्संग संध्या चकरभाटा के साईं कृष्ण दास एवं अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त मास्टर मयूर के संग बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न

रायपुर (News27) 18.08.2024 । स्वामी हरिगिर महाराज का 56वां वर्सी महोत्सव आज दिनांक 17 अगस्त को

शताब्दी नगर तेलीबांधा में स्थित स्वामी हरिगिर महाराज धर्मशाला जय शक्ति धाम समिति में साईं आनंदगिर महाराज बाबा

झंगल दास वाधवा परिवार के सानिध्य में बड़े ही हर्षोउल्ल से आरंभ हुआ।

सबसे पहले प्रातः 9 बजे दुर्गा माता पाठ आरंभ हुआ, फिर प्रातः 11 बजे अखण्ड पाठ साहेब भाई गोविंद सिंह द्वारा दोपहर ठीक 1:00 बजे अत्यंत ही मार्मिक माहोल में ब्राह्मण भोजन संपन्न हुआ। साईं राम चंद जी ने कहाँ वर्सी में प्रथम भोज ब्राह्मण भोजन से होता है, जिससे सबसे ज़्यादा सुकून मिलता है, दोपहर 2:00 भंडारा तथा 4:00 बजे स्वामी हरिगिरि महाराज की स्मृति में बाबा झंगलदास वाधवा परिवार द्वारा 160 परिवारों को अनाज वितरण किया गया तथा आज की भजन एवं सत्संग संध्या चकरभाटा के साईं कृष्ण दास एवं अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त मास्टर मयूर के संग बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। यह जानकारी सीए चेतन तारवानी द्वारा प्रदान की गई।

————————————————————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top