कृषि वैज्ञानिक प्रदीप कुजूर ने किसानों को दी जैविक खाद व कीटनाशक बनाने की जानकारी
जशपुर नगर। ग्राम पंचायत सालेकेरा (वि.ख. जशपुर) में प्राकृतिक खेती मिशन योजना के तहत कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण में केवीके डूमरबहार के कृषि वैज्ञानिक प्रदीप कुजूर ने किसानों को जैविक खाद एवं जैविक कीटनाशक तैयार करने की तकनीक बताई।
उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य खेती की लागत घटाकर टिकाऊ और प्राकृतिक पद्धति से खेती करना है, जिससे बेहतर गुणवत्ता का उत्पादन प्राप्त हो सके। किसानों को रासायनिक खाद एवं कीटनाशकों के स्थान पर कम लागत में जैविक विकल्प अपनाने की विधि समझाई गई।
कार्यक्रम में एसएडीओ जशपुर अजित सोनवानी, आरएईओ राजेन्द्र यादव, ग्राम पंचायत सालेकेरा के सरपंच आशीष भगत, उपसरपंच सहरू राम, कृषक मित्र उमेशनन्द, कृषक सखी सुनीला एक्का सहित अनेक किसान उपस्थित रहे।

