सीएम साय ने की केंद्रीय आवास एवं शहरी राज्यमंत्री तोखन साहू से मुलाकात

छत्तीसगढ़ में आवास और शहरी विकास की योजनाओं को गति देने से संबंधित विषय पर की चर्चा
रायपुर (News27) 24-06-2024 ।
छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के राज्यमंत्री तोखन साहू से उनके निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। सीएम साय ने राज्यमंत्री का स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ में आवास और शहरी विकास की योजनाओं को गति देने से संबंधित विषय पर विस्तार से चर्चा किया। मौके पर विधायक पुरंदर मिश्रा सहित केंद्रीय राज्यमंत्री श्री साहू के साथ आए बिलासपुर, लोरमी, तखतपुर, मुंगेली क्षेत्र के नागरिक उपस्थित थे।
…………………

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top