सीएम साय ने ट्वीट कर छत्तीसगढ के सभी 11 सीट पर जीत के दावे किए

रायपुर (News27) 0g.05.2024 । छत्तीसढ में लोकसभा चुनाव 2024 के सभी चरण का चुनाव सम्पन्न हुए। चुनाव बाद नेतागण दूसरे राज्यों के चुनावी दौर की तैयारी में हैं। वहीं इस बीच भाजपा और कांग्रेस पार्टी अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे है। इसी बीच सीएम विष्णु देव साय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर उन्होंने लिखा है कि- जहां भाजपा का पूरा चुनाव अभियान ष्विकसित भारत के विजन को लेकर थाए वहीं मुद्दा विहीन कांग्रेस विशेष कर भूपेश बघेल जीए महंत जी जैसे नेताओं ने सिर्फ झूठ और बदजुबानी को ही अपना ध्येय बना लिया था। इन लोगों ने संविधान और आरक्षण पर लगातार भ्रम फैलाने की कोशिश की, लगातार फर्जी वीडियो वायरल किया, यहां तक कि मोदी की गारंटी के तहत हमारी सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बंद होने की झूठी अफवाहें भी ये फैलाते रहे। उनके नफरत का यह हाल रहा कि हम आदिवासियों के खान-पान तक का उपहास करने जैसी नस्लीय टिप्पणी तक करने से बाज नहीं आए। संतोष की बात यह है कि जितना ये कीचड़ फैलाते गये, कमल उतना ही खिलता गया। प्रदेश की जनता-जनार्दन हर ऐसे कृत्य का जवाब देती रही। देश में तीन सात में से तीन चरण, और छत्तीसगढ़ में सभी सीटों पर मतदान पूर्ण होने के बाद तीन बात पूरी तरह स्पष्ट है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा केन्द्र में फिर से सरकार बना रही है। उन्होंने अपने ट्वीट में अब की बार चार सौ पार के टैग लाइन के साथ छत्तीसगढ के सभी 11 सीटें जीतने के दावे भी किए हैं।
………………

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top