सीएम साय ने प्रदेशवासियों को दी बधाई, एनीमिया पीड़ित, गर्भवती और शिशुवती महिलाओं को आयरन, सप्लीमेंटेशन उपलब्ध कराने में छत्तीसगढ़ राज्य अव्वल

रायपुर (News27) 11.07.2024 । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। सीएम श्री साय ने इस उपलब्धि को समस्त छत्तीसगढ़ वासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। दरअसल एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत एनीमिया पीड़ित बच्चों, किशोरों, गर्भवती और शिशुवती महिलाओं को आयरन फोलिक एसिड-आइएफए, सप्लीमेंटेशन उपलब्ध कराने में छत्तीसगढ़ ने देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। श्री साय ने कहा कि निश्चित ही यह प्रदेश के लिए गौरवान्वित करने वाला पल है। इस उपलब्धि के सहभागी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं-सहायिकाओं, मितानिन दीदियों एवं सभी स्वास्थ्य कर्मियों का आभार व्यक्त करता, अभिनन्दन करता हूँ, उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूँ।
……………….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top