सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध धान परिवहन पर कसा शिकंजा, 16 मामलों में 832.40 क्विंटल धान जब्त

धमतरी | 12 से 20 नवम्बर 2025।कृषि उपज मंडी समिति तथा खाद्य निरीक्षक की संयुक्त टीम ने खरीदी सीजन के दौरान अवैध धान परिवहन और भंडारण पर कड़ी निगरानी रखते हुए लगातार कार्रवाई की। नौ दिनों की इस विशेष कार्रवाई में विभिन्न गांवों, दुकानों, राइस मिलों और सीमावर्ती इलाकों से कुल 832.40 क्विंटल धान जब्त किया गया है। यह कार्रवाई जिले में अब तक की सबसे बड़ी और लगातार चलने वाली जाँच में से एक मानी जा रही है।

जांच टीम ने क्षेत्रवार छापेमारी करते हुए उन व्यापारियों, मिल संचालकों और परिवहनकर्ताओं को पकड़ा, जो बिना किसी वैध दस्तावेज़ के धान खरीदने, भंडारण करने या परिवहन करने में लिप्त थे। शासन द्वारा तय समर्थन मूल्य व्यवस्था को प्रभावित करने वाली ऐसी गतिविधियों को रोकने प्रशासन ने सख्त कार्रवाई का रुख अपनाया है।

दिनवार विस्तृत कार्रवाई


12 नवम्बर 2025 – अमाली और फरसियां में शुरुआत

पहले दिन टीम ने अमाली और फरसियां क्षेत्र में दबिश दी।

मोतीलाल देवांगन, अमाली से 12 क्विंटल धान

उदित नारायण सिन्हा, फरसियां से 15 क्विंटल धान
कुल 27 क्विंटल धान का अवैध परिवहन पकड़ा गया।

14 नवम्बर 2025 – चार जगहों पर लगातार कार्रवाई

यह दिन अवैध धान परिवहन के मामलों में सबसे भारी रहा। टीम ने परसापानी, झुरातराई, बासीखाई और बेलरगांव में कार्रवाई कर कुल 50.40 क्विंटल धान जब्त किया।

चुरामणि साहू/मानकलाल साहू – 16.80 क्विंटल

भाऊ राम/फिरंगी राम साहू – 14.80 क्विंटल

मुन्नालाल चन्द्रवंशी/नंदूराम – 12.40 क्विंटल

योगेश कुमार साहू/शंभूलाल – 6.40 क्विंटल

17 नवम्बर 2025 – राइस मिल में बड़ी पकड़

देवपुर स्थित सूर्या राइस मिल में दबिश देकर 176 क्विंटल धान जब्त किया गया। यह इस कार्रवाई का सबसे बड़ा व्यक्तिगत मामला रहा। जांच टीम ने पाया कि मिल परिसर में बड़ी मात्रा में धान बिना वैध दस्तावेजों के संग्रहीत किया जा रहा था।

18 नवम्बर 2025 – तीन स्थानों से भारी मात्रा की जब्ती
इस दिन सिहावा, बेलरगांव और गट्टासिल्ली क्षेत्र में कार्रवाई की गई। कुल 259 क्विंटल धान पकड़ा गया।

न्यू पूजा राइस मिल – 105 क्विंटल

भानूराम साहू – 60 क्विंटल

पीयुष ट्रेडर्स – 82 क्विंटल

शिव कुमार कोर्राम/गाड़ाराय – 12 क्विंटल

19 नवम्बर 2025 – घुटकेल में बड़े पैमाने पर कार्रवाई
जांच टीम ने घुटकेल क्षेत्र में दो व्यापारियों को अवैध भंडारण करते पकड़ा।

शिवम ट्रेडर्स – 120 क्विंटल

सीताराम साहू – 106 क्विंटल
इस दिन कुल 226 क्विंटल धान जप्त किया गया।

20 नवम्बर 2025 – कुर्रीडीह और कुकरेल में संयुक्त छापेमारी

अंतिम दिन तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई करते हुए 94 क्विंटल धान प्रवर्तन टीम के कब्जे में लिया गया।

सेवकराम सुंदरदास – 42 क्विंटल

अम्बे प्रोविजन स्टोर्स – 20 क्विंटल

चन्द्राकर ट्रेडर्स – 32 क्विंटल

कुल जप्ती

16 मामलों में कुल 832.40 क्विंटल धान जप्त।
यह आंकड़ा दर्शाता है कि सीमावर्ती और ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध धान व्यापार की गतिविधियाँ सक्रिय थीं, जिन पर अब प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया गया है।

Back To Top