महासमुंद .जिले में जल्द पुलिस नेतृत्व बदल सकता है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार 2017 बैच के आईपीएस अधिकारी सुनील शर्मा को जिले का अगला पुलिस अधीक्षक बनाए जाने की संभावना तेजी से बढ़ गई है।
वर्तमान एसपी आशुतोष सिंह (बैच 2012) को पांच साल की प्रतिनियुक्ति पर सीबीआई में भेजे जाने की प्रक्रिया अंतिम चरण में बताई जा रही है। इसी कारण महासमुंद एसपी पद को लेकर हलचल तेज है।
सूत्र यह भी संकेत देते हैं कि छत्तीसगढ़ कैडर के एक युवा आईपीएस अधिकारी को जल्द ही राज्यपाल रमन डेका का ADC (एडीसी) नियुक्त किया जा सकता है।
रायपुर में 28 से 30 नवंबर तक होने वाले 60वें अखिल भारतीय डीजीपी-आईजीपी सम्मेलन से पहले कभी भी आदेश जारी किए जा सकते हैं। इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल शामिल होने वाले हैं।
सूचना फिलहाल पुलिस मुख्यालय और गृह विभाग के विश्वसनीय सूत्रों से प्राप्त है। फ़ाइल अंतिम मंजूरी का इंतजार कर रही है, इसलिए आदेशों में बदलाव या समय में परिवर्तन की संभावना बनी हुई है।

