सुप्रसिद्ध उद्योगपति, पद्मभूषण व पद्मविभूषण से सम्मानित रतन टाटा के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर (News27) 10.10.2024 । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि उद्योगपति,पद्मभूषण व पद्मविभूषण से सम्मानित रतन टाटा ने भारतीय उद्योग जगत को सर्वोच्च स्थान पर स्थापित किया। शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, स्वच्छता, मानव कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में उनके योगदान को भारतवासी सदैव याद रखेंगे।

उनका सादगी पूर्ण जीवन, नैतिक नेतृत्व और परोपकार की भावना एक मिसाल थी। वह सदैव हमारी यादों में जीवित रहेंगे।

उनका निधन भारत और उद्योग जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। देश और समाज में बेहतर बदलाव के लिए उनके द्वारा किए गए अभूतपूर्व कार्य हम सबके लिए प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे।

ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों, उनके शुभचिंतकों को संबल प्रदान करने की विनम्र प्रार्थना करता हूं।

———————————————–

यह भी पढ़ें:-

गरीब कल्याण के लिए दृढ़ संकल्पित मोदी सरकार: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर (News27) 10.10.2024 । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में आज केंद्रीय कैबिनेट ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) और अन्य कल्याणकारी योजनाओं के तहत जुलाई 2024 से दिसंबर 2028 तक मुफ्त फोर्टिफाइड चावल की आपूर्ति जारी रखने को स्वीकृति दी है।

यह निर्णय देश-प्रदेश को पोषणयुक्त बनाने की सरकार की नीति के तहत अपनाए गए कार्यक्रमों की पूरक होगी एवं स्वस्थ और समृद्ध भारत बनाने की दिशा में मददगार साबित होगी।

देश के जन-जन के कल्याण और विकास को समर्पित इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए प्रधानमंत्री जी का हार्दिक आभार…

-फाईल फोटो

——————————————————————————————————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top