सुहिणी सोच संस्था का पंचम शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

रायपुर (News27)26.02.2024 । सुहिणी सोच संस्था का पंचम शपथ ग्रहण समारोह कल दिनांक 25 फरवरी, दिन रविवार को शाम 6 बजे से सिविल लाइंस स्थित वृंदावन हाल में आयोजित किया गया।इस शपथ ग्रहण समारोह में संस्था द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर सिंधी समाज की पांच श्रेष्ठ महिलाओं को अवार्ड प्रदाय कर उनका विशेष रूप से सम्मान किया गया। श्रेष्ठ महिला अवार्ड के लिए लोगों में काफी उत्साह देखा गया संस्था को दिल्ली और गुजरात तथा अन्य प्रदेशों से कई नामांकन फार्म आए, जिसका चयन कोर कमेटी द्वारा किया गया था। कार्यक्रम में 5 से 6 बजे तक प्रेसिडेंट कार्निवाल, 6से 6.30 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम तत्पश्चात शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ। प्रोग्राम में पूज्य शदाणी दरबार तीर्थ से संत युधिष्ठिर लाल साई जी दीपिका भाभी मां, पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी और भारतीय सिंधु सभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सीए चेतन तारवानी, तिल्दा के राम
गिंडलानी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इनके सानिध्य में संस्था की आगामी अध्यक्ष दीक्षा बुधवानी सचिव पूनम बजाज एवं नई कार्यकारिणी सदस्य शपथ ग्रहण किया। कार्यक्रम में संस्था के सदस्य अपने परिवार सहित शामिल हुए। यह जानकारी संस्था की मीडिया प्रभारी आरती मयानी द्वारा प्रदाय की गई।

———————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top