90% से अधिक अंक लाने वाले कक्षा दसवीं एवं 12 के छात्र छात्राएं हुए पुरुस्कृत




कुसमी । 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के 78 वी वर्ष गॉठ के अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर कुसमी में सरस्वती माता के प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर संस्था के अध्यक्ष विनोद गुप्ता के द्वारा ध्वजा रोहड़ किया गया। इस अवसर पर व्यवस्थापक उमेश्वर ओझा, सह व्यवस्थापक गोपाल गुप्ता , हरि शंकर सोनी विशेष रूप से उपस्थित रहे। छात्रा खुशी संस्कृत मे, रूमी पाल हिन्दी में, अंग्रेजी में अफजल नें अपने विचार रखे। विद्यालय में छात्र छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर 90% से अधिक अंक लाने वाले कक्षा दसवीं एवं 12 के छात्र छात्राओं को प्रोत्साहन राशि एवं पुरस्कार प्रदान किए गए। विद्यालय के भूतपूर्व छात्र पंकज गुप्ता ने भी अपने प्रेरक विचार रखे। विद्यालय के अध्यक्ष विनोद गुप्ता ने बच्चों को आशीर्वचन स्वरूप में कहा भारत एक विविधता से भरा देश है। स्वतंत्रता की कीमत पहचान कर इसकी रक्षा करना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। विद्यालय के प्राचार्य संत कुमार तिवारी ने सभी आगन्तुक अतिथि, अभिभावक एवं छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामना देकर आभार व्यक्त किया, कार्यक्रम का संचालन आचार्य ओम प्रकाश चौबे आचार्य द्वारा किया गया। क्रार्यक्रम को सफल बनाने में वरिष्ठ आचार्य बीरभद्र सिंह , शिवचरण श्रीवास, सिकन्दर बडाईक, श्रीमती अन्जू गुप्ता, नमिता चौबे , अन्जु चौबे, काजल डहरिया, सोनामती , गोविन्दा , रामदयाल , शत्रुधन , बिहारी , पारस , अंजेला , सविता , खुशबू , अनुराधा वर्मा आदि का योगदान रहा।

