
रायपुर (News27) 21.09.2024 । छत्तीसगढ़ लता मंगेशकर फैन्स क्लब रायपुर के द्वारा स्वर्णिम धरोहर लता कार्यक्रम का आयोजन पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल काॅलेज रायपुर स्थित अटल बिहारी बाजपेई आॅडिटोरियम में दिनांक 28 सितम्बर 2024 को किया जाएगा। यह कार्यक्रम स्वर कोकिला, भारत रत्न स्व. लता मंगेशकर के 96वें जन्मदिन के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। विगत 4 वर्ष से आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ षाम 6ः30 बजे से होगी, जिसमें ख्यातिप्राप्त गायक सौम्याजीत और पियानो वादक सौरेंद्रो अपनी प्रस्तुति देंगे। साथ ही छत्तीसगढ़ के मशहूर युवा द्रुत बैंड द्वारा भी प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम के अतिथियों में धरसींवा विधायक अनुज शर्मा, हरिभूमि मुख्य संपादक डाॅ. हिमांशु द्विवेदी, एडिशनल डायरेक्टर जनरल आॅफ बीएसएफ सतीश एस. खंडारे, इंस्पेंक्टर जनरल बीएसएफ अशोक झा, ओडिशा सब एरिया कंमाडर ब्रिगेडियर अमन आनंद, पूर्व विधायक सत्यनारायण शर्मा, रिटायर्ड इंस्पेक्टर जनरल बीएसएफ अखिलेश्वर सिंह, डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल बीएसएफ संजय यादव, इंडियन इस्टीट्यूट आॅफ मैनेजमेंट रायपुर के चीफ एडमिनिस्टे्रशन आॅफिसर हरेन्द्र नाथ त्रिपाठी एवं अन्य गणमान्य शामिल रहेंगे। उक्त जानकारी पत्रवार्ता के माध्यम से दी गई, जिसमें लता मंगेशकर फैन्स क्लब के मनोज शर्मा, अध्यक्ष सुमन शर्मा, विवेक टांक, श्रीरामदास अग्रवाल, अमन चैबे, विनोद शुक्ला, पवन तिवारी, श्रीमती सीमा हरदेल, स्वाती साव एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।
…………………….

