लास्ज़लो क्रास्नाहोरकाई को मिला 2025 साहित्य नोबेल पुरस्कार

स्टॉकहोम। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज़ ने गुरुवार को वर्ष 2025 के साहित्य के नोबेल पुरस्कार की घोषणा की। साल 2025 साहित्य नोबेल पुरस्कार हंगरी के प्रख्यात लेखक लास्ज़लो क्रास्नाहोरकाई के नाम रहा। यह प्रतिष्ठित सम्मान हंगरी के प्रख्यात लेखक लास्ज़लो क्रास्नाहोरकाई को उनके गहन, मनमोहक और दार्शनिक साहित्यिक योगदान के लिए प्रदान किया गया है।

उपन्यास से मिला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान

1954 में जन्मे लास्ज़लो क्रास्नाहोरकाई हंगरी के सबसे महत्वपूर्ण साहित्यकारों में गिने जाते हैं। उन्होंने बुडापेस्ट विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त की और 1980 के दशक में लेखन की शुरुआत की। उनका पहला उपन्यास “Satantango” (सैटानटैंगो) 1985 में प्रकाशित हुआ, जिसने उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई। उनकी अन्य प्रसिद्ध कृतियों में “The Melancholy of Resistance”, “War and War” और “Baron Wenckheim’s Homecoming” शामिल हैं।

Back To Top