रायपुर (News27) 25.05.2024 । कबीरधाम में हुए भीषण हादसे में दिनांक 20 मई को एक पिकअप में सवार 36 लोगों में से 19 लोगों की मौत हो गई थी। जिसमें 18 महिलाएं थीं और एक पुरूष की मृत्यु शामिल है। घटना की गंभीरता को देखते हुए बिलासपुर हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार और नेशनल हाईवे अथाॅरिटी से घटना के रोकथाम हेतु किए गए पहल पर जवाब मांगा है। हाईकोर्ट ने जनहित याचिका के रूप में मामले की सुनवाई शुरू की और राज्य सरकार और नेशनल हाईवे अथॉरिटी से सड़क हादसे रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर कितना अमल हुआ इसको लेकर रिपोर्ट पेश करने को कहा है। दिनांक 26 जून को इसकी अगली सुनवाई होगी। ज्ञात हो कि तेंदूपत्ता तोड़ कर लौट रहे पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जो कि हादसा कुकदूर थाना क्षेत्र के बाहपानी में हुआ था। पिकअप 30 फिट नीचे खाई में गिर गई थी।
…………………

