जशपुरवासियों ने मुख्यमंत्री साय से एक करोड़ का किया मांग
जशपुर नगर।विगत शनिवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने जशपुर निवासी श्रुति छतरिया 12 वर्षीय बालिका के दोनों हाथ छीन लिए इस घटना ने जशपुरवासियों को झगझोर कर रख दिया है। जिसके बाद मदत के लिए सैकड़ों हाथ खड़े हो रहे। समाज सेवी जितेन्द्र सिंह, हरिनाथ दास ने श्रुति छतरिया के निकट भविष्य को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से एक करोड़ की मांग की कर रहे है। जी एन डब्लू एस के संस्थापक केसर हुसैन ने भी अपने फेसबुक वाल में श्रुति छतरिया के पक्ष में मुख्यमंत्री से एक करोड़ की सहयोग की मांग करना चाहिए कहा है,जिससे उसका जीवन खुशहाल हो। यह सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। जशपुरवासियों का कहना है मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बच्ची की स्थिति को देखते हुए निश्चित तौर पर मना नही करेंगे। वह एक करोड़ .श्रुति छतरिया के नाम से सहयोग करेंगे। हादसे के बाद छतरिया परिवार पूरी तरह चिंताग्रस्त और दुखी है। पिता दिलेश्वर छतरिया ने अपने सोशल एकाउंट में अपनी बेटियां का वीडियो ,फोटो अपलोड कर अपना दर्द साझा किया है। वही उन्होंने अपनी बहादुर बेटियां श्रुति छतरिया का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल किया है जिसमें वह अपने परिवार के लोगों को चिंता नही करने की बात कह रही है। पिता दिलेश्वर छतरिया ने बातचीत के दौरान बताया कि जिंदगी और मौत से जूझते हुए हादसे में बेटियां श्रुति छतरिया की जान बच गई लेकिन दोनों हाथ डैमेज होने की वजह ईलाज के दौरान उसे हाथ गवाने पड़े। फिलहाल उसका राजधानी के निजी अस्पताल में उसका ईलाज चल रहा है। हादसे के बाद भुइयां समाज कल्याण समिति ने भी मुख्यमंत्री के नाम पत्र लिखकर सहयोग की मांग की है।

