होम एलीवेटर ब्राण्ड निभव लिफ्ट्स ने किया विस्तार

रायपुर (News27) 06.09.2024 ।  भारत के सबसे बड़े होम एलीवेटर ब्राण्ड निभव लिफ्ट्स ने घर के भीतर मोबिलिटी के गुणवत्तापूर्ण समाधान उपलब्ध कराने के लिए रायपुर में आधुनिक निभव सीरीज़ 4 होम लिफ्ट्स का लॉन्च किया। नई लॉन्च की गई होम लिफ्ट्स आधुनिक फीचर्स जैसे एआई-इनेबल्ड केबिन डिस्प्ले तथा सटीक नेविगेशन एवं आरामदायक लैंडिंग के लिए इन्ट्युटिव एलओपी डिस्प्ले एलआईडीएआर 2.0 टेक्नोलॉजी के साथ रायपुर में घर के मालिकों को लक्ज़री एवं आरामदायक अनुभव प्रदान करेंगी। ये फीचर्स इन्हें होम एलीवेटर सेगमेन्ट में खास बनाते हैं। एक्सक्लुज़िव एडीशन मिडनाईट ब्लैक एडीशन में उपलब्ध ये लिफ्ट्स किसी भी एयर-ड्रिवन लिफ्ट में सबसे बड़ा केबिन स्पेस देती है। निभव सीरीज़ 4 लिफ्ट्स को एम्बिएन्ट लाइटिंग, न्यूज़ीलैण्ड वूल कारपेट, स्टारलाईट सीलिंग, लैदर फिनिश इंटीरियर के साथ बेहद स्टाइलिश रूप में डिज़ाइन किया गया है। ब्राण्ड के रायपुर एक्सपीरिएंस सेंटर में तरणजीत होरा (अध्यक्ष छत्तीसगढ़ होटल एसोसिएशन) के नेतृत्व में इस नए प्रोडक्ट का अनावरण हुआ।

इस अवसर पर निभव होम लिफ्ट्स के वरिष्ठ प्रबन्धन के सदस्य भी मौजूद रहे।

विमल बाबू, सीईओ एवं संस्थापक- निभव लिफ्ट्स के अनुसार – हमें गर्व है कि हम अपने नए इनोवेशन-निभव सीरीज़ 4 होम लिफ्ट्स को रायपुर के मार्केट में उतार रहे हैं। आज के दौर में हर व्यक्ति अपने घर में लक्ज़री और आरामदायक अनुभव पाना चाहता है। हमारी सीरीज़ 4 होम लिफ्ट्स बेजोड़ लक्ज़री और सुविधा के साथ आपकी जीवनशैली के अनुभव को पूरी तरह से बदल देंगी। इस प्रोडक्ट में हमने खासतौर पर दो चीज़ों पर विशेष रूप से ध्यान दिया है- टेक्नोलॉजी और डिज़ाइन, जो किसी भी घर की खूबसूरती में चार-चांद लगा देंगे।

हमारे ब्राण्ड को सुरक्षा और टिकाउपन के लिए जाना जाता है, निभव सीरीज़ 4 के साथ हमने उपभोक्ताओं को बेजोड़ गुणवत्ता प्रदान करने की दिशा में नए मानक स्थापित किए हैं। हमें विश्वास है कि घर के मालिक हमारी सीरीज़ 4 लिफ्ट्स को खूब पसंद करेंगे।’’

सुरक्षा के फीचर्स की बात करें तो इस दृष्टि से नए मानक स्थापित करते हुए निभव लिफ्ट्स 4 में रैपिड रैस्क्यू लैच (आरआरएल) शामिल किया गया है, जिसके चलते किसी भी एमरजेन्सी के मामले बचाव टीम तुंरत और सुरक्षित निकासी को सुनिश्चित करती है। आरआरएल के द्वारा पॉलीकार्बोनेट ग्लास को आसानी से निकाला जा सकता है, जिससे एमरजेन्सी के मामले में यात्रियों को जल्द से बाहर निकाला जा सकता है। इस सीरीज़ में कार्बन सील 2.0 भी इंस्टॉल की गई है जो लिफ्ट्स को अधिक टिकाउ बनाती है। जिसके चलते लिफ्ट्स लम्बे समय तक भरोसेमंद परफोर्मेन्स देती है। नई होम लिफ्ट्स जीएमएस कनेक्टिविटी से युक्त है, जो अधिक सुरक्षा और प्रत्यास्थता को सुनिश्चित करती है।

सीरीज़ 4 लिफ्ट लैंडिंग केबल-फ्री हैं और कई शानदार फीचर्स के साथ आती हैं जैसे केबिन पिलर के लिए लैदर फिनिश के साथ एम्बिएन्स और एक्सेन्ट, कंट्रोल से युक्त कंसील्ड फेन, टच स्क्रीन डिस्प्ले, डिजिटल और एनालॉग क्लोक जो हैण्ड जेस्चर इनेबल्ड हैं।

एस4 लिफ्ट्स निभव के इको सेंटर टॉवर गोदरीवाला कॉम्प्लेक्स, रिंग रोड नंबर 1, वोल्टास शोरूम के बगल में, न्यू राजेंद्र नगर, रायपुर, छत्तीसगढ़ 492001 उपलब्ध हैं।

—————————————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top