
रायपुर (News27) 09.07.2024 । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का हर सप्ताह गुरुवार को होने वाला जनदर्शन इस गुरूवार 11 जुलाई को अपरिहार्य कारणों से नहीं होगा।
मुख्यमंत्री श्री साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक का आयोजन 9 जुलाई मंगलवार को होगा। बैठक का आयोजन मंत्रालय स्थित महानदी भवन में अपरान्ह 3 बजे से किया जाएगा।
सीएम साय ने कहा जल्द होगा मंत्रिमंडल का विस्तार
रायपुर (News27) 09.07.2024 । छत्तीसगढ़ शासन सीएम विष्णुदेव साय कैबिनेट में अब तक रिक्त दो पदों को भरे जाने, मंत्रिमंडल में विस्तार की खबर पर श्री साय ने मीडिया से कहा कि जल्द ही मंत्रिमंडल में विस्तार होगा। ज्ञात हो कि जल्द ही विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने वाला है, संभावना है कि सत्र से पूर्व मंत्रिमंडल में विस्तार हो सकता है। – फाईल फोटो
————————————–

