21 सितंबर को कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का प्रतिनिधिमंडल लोहारीडीह गया

रायपुर (News27) 20.09.2024 ।  प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था और कवर्धा की घटना को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने शनिवार 21 सितंबर को छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया है।
कांग्रेस के नेताओं का प्रतिनिधिमंडल पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ कवर्धा के लोहारीडीह गया था। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व अध्यक्ष धनेन्द्र साहू, पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय सहित वरिष्ठ नेता शामिल थे।
कांग्रेस के नेतागण पुलिस अभिरक्षा में मृत प्रशांत साहू की अंत्येष्टि में शामिल हुये तथा परिजनों से भी मिले। परिजनों ने पुलिस के मारपीट के कारण प्रशांत की मौत होने का आरोप लगाया।
लोहारीडीह घटना स्थल से लौटने के बाद प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रेस कांफ्रेंस में सरकार पर लगाए कई गंभीर आरोप
गृह मंत्री के जिले में घटना होने के चलते गृह मंत्री को बर्खास्त करने मुख्यमंत्री से की मांग
पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमराई है,
आम आदमी और सरकार में बैठे हुये लोगों के लिये अलग कानून है।
लगातार हो रही अपराधिक घटनाओं को पुलिस रोक नहीं पा रही है।
घटना की जांच हाईकोर्ट की सीटिंग जज ने करने की मांग
कचरू साहू का दोबारा पोस्टमार्टम करने की मांग प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने की
रेंगाखार थाने की सीसीटीवी फुटेज निकलवाने की मांग
सरकार और पुलिस चाहती तो घर जलाने की घटना को रोक सकती थी, पूरे प्रदेश में भय का माहौल है।
कवर्धा के पूरे घटनाक्रम की हाईकोर्ट के सिटिंग जज से जांच कराया जाय।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि प्रदेश में महिलाएं, बच्चे, युवा सुरक्षित नहीं है, कानून व्यवस्था बदहाल है। मुख्यमंत्री, गृह मंत्री को तत्काल बर्खास्त किया जाए, कांग्रेस आगामी शनिवार 21 सितंबर को प्रदेश बंद का आह्वान किया, लोहारीडीह की घटना को दबाने का प्रयास किया था, कांग्रेस की सजगता से मामले को नहीं दबा पाए।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लगाए गंभीर आरोप। उन्होंने मांग किया कि डॉक्टर की टीम बनाकर फिर से शिवकुमार की पीएम किया जाए। थाने का सीसीटीवी जब्त किया जाए, बंद कैदियों की पिटाई की गई है इसलिए मिलने नहीं दिया जा रहा है। एसपी को बर्खास्त किया जाए।

यह भी पढ़ें:-

कांग्रेस के दबाव में सीमेंट के बढ़े हुए दाम कम हुए

भाजपा की सरकार पूंजीपतियों के हाथों की कठपुतली है

रायपुर (News27) 20.09.2024 ।  प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के आंदोलन धरना प्रदर्शन और दबाव के चलते ही सीमेंट के बढ़े हुये दाम में कमी करने को उद्योगपति मजबूर हुए हैं और सरकार दबाव में आयी है। भाजपा की सरकार तो उद्योगपतियों के सामने घुटना टेक दी थी। सीमेंट निर्माता ने कम्पनियों ने सिंडिकेट बनाकर सरकार को ठेंगा दिखाते हुए सीमेंट की बोरी में 50रु तक की वृद्धि कर दिये थे और सरकार में बैठे लोग मौन थे। इस बढ़ोतरी में सरकार की हिस्सेदारी थी।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ के उद्योगों में उत्पादन होने वाला सीमेंट छत्तीसगढ़ के बाहर के राज्यों में 20रु से 25 रु कम था जबकि छत्तीसगढ़ में 50 रु महंगा था। जबकि सीमेंट बनाने रॉ मटेरियल, बिजली, मैन पावर छत्तीसगढ़ में सस्ते दरों पर उपलब्ध है। राज्य की भाजपा सरकार चंद पूंजीपतियों की हाथों की कठपुतली है इन्हें गरीबों की चिंता नहीं थी बल्कि पूंजीपतियों से वसूली करने में सरकार खुद संलग्न थी।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद गरीबों के मकान बनाने के सपने को कुचल दिया गया है। सीमेंट के दाम में 50 रु की वृद्धि कर दी गई थी रेत के दाम 7000 रु प्रति ट्रक से बढ़कर 18000रु ट्रक हो गया है स्टील के दाम ईट के दाम में भारी बढ़ोतरी कर दिया गया है।यह सब सरकार के संरक्षण में हो रहा है। -फाईल फोटो

——————————————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top