21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: सीएम विष्णुदेव साय राजधानी में करेंगे योगाभ्यास

प-मुख्यमंत्री द्वय क्रमशः अरूण साव कोरबा व विजय शर्मा दुर्ग जिले में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे
रायपुर (News27) 17.06.2024 । 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है। इस दिवस को विशेष बनाने छत्तीसगढ़ शासन ने भी व्यापक तैयारियां की है। प्रदेश के सभी जिलों और ब्लाक में योग दिवस मनाया जाएगा, जिसमें मंत्री परिषद के मंत्रीगण मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर में योगाभ्यास करेंगे। उप-मुख्यमंत्री द्वय क्रमशः अरूण साव कोरबा व विजय शर्मा दुर्ग जिले में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसी तरह बिलासपुर में केन्द्रीय संघ राज्य मंत्री तोखन साहूए कांकेर में मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, कोरिया में मंत्री रामविचार नेताम, महासमुद में मंत्री दयालदास बघेल, नारायणपुर में मंत्री केदार कश्यप, कबीरधाम में मंत्री लखनलाल देवांगन, बलौदाबाजार में मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, जांजगीर-चांपा में मंत्री ओ.पी.चौधरी, धमतरी में मंत्री टंकराम वर्मा, राजनांदगांव में सांसद संतोष पाण्डेय, सरगुजा में सांसद चिन्तामणी महाराज, जशपुर में सांसद राधेश्याम राठिया, सुकमा में सांसद महेश कश्यप, गरियाबंद में सांसद रूपकुमारी चौधरी, बेमेतरा में सांसद विजय बघेल, बालोद में सांसद भोजराज नाग, सक्ती में सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े शामिल होंगे। इसके अलावा रायगढ़ में सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह, बस्तर में विधायक किरण देव, दंतेवाड़ा में विधायक चैतराम अटामी, बीजापुर में विधायक नीलकंठ टेकाम, कोण्डागांव में विधायक लता उसेण्डी, मुंगेली में विधायक पुन्नुलाल मोहले, मनेन्द्रगढ़.चिरमिरी-भरतपुर में विधायक रेणुका सिंह, सूरजपुर में विधायक भूलन सिंह मराबी, बलरामपुर में विधायक उद्देश्वरी पैकरा, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में विधायक प्रणव कुमार मरपची, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी में विधायक विक्रम उसेण्डी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में विधायक संपत अग्रवाल, खैरागढ़-छुईखदान में विधायक भावना बोहरा मुख्य अतिथि के तौर पर अपनी उपस्थिति देंगी।
……………

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top