रायपुर (News27) 22.07.2024 । आज दिनांक 22 से 26 जुलाई से छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र प्रारंभ हो रहे है। इस सत्र में कांग्रेस के विधायकों ने कानून व्यवस्था समेत तमाम मुद्दों को लेकर राज्य सरकार को घेरने की रणनीति तैयार की है, जिसके तहत विपक्ष दिनांक 24 जुलाई को विधानसभा घेराव का निर्णय लिया है और कांग्रेस विधायक दल के साथ मीटिंग कर इसकी रणनीति भी तैयार कर ली है। इस बार विधायकों के लिए ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन ध्यानाकर्षण और स्थगन की सूचना देने की सुविधा रखी गई है। ध्यानाकर्षण की ऑनलाइन सूचना दो घंटे पहले तक दी जा सकेगी। विधानसभा में कार्यवाही को पेपर लेस करने की प्रक्रिया भी चल रही है। -फाईल फोटो
……………………..

