करोड़ों के ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा का खुलासा,कोलकाता होटल से 7 गिरफ्तार
रायगढ़, 20 फरवरी 2026।रायगढ़ पुलिस ने अंतरराज्यीय ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए कोलकाता के एक होटल में दबिश देकर 5 नामी सटोरियों समेत 2 अन्य सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 25 मोबाइल, 3 लैपटॉप, 1 टैबलेट, 1 कैलकुलेटर और नगद ₹3,600 सहित लगभग 6.50 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी होटल में ठहरकर ऑनलाइन बेटिंग एप के माध्यम से वर्ल्ड कप क्रिकेट मैचों पर कई राज्यों में करोड़ों रुपये का दांव लगा रहे थे।
पुलिस के अनुसार वर्ष 2025 में थाना कोतवाली और थाना चक्रधरनगर में जुआ एक्ट के तहत दर्ज प्रकरणों में इन आरोपियों की संलिप्तता पाई गई थी। न्यायालय से इनके विरुद्ध स्थायी वारंट जारी हुए थे।
विश्वसनीय सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में साइबर थाना, कोतवाली और चक्रधरनगर थाना की संयुक्त टीम को कोलकाता रवाना किया गया, जहां हावड़ा स्थित होटल में दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा
“जुआ-सट्टा से जुड़े आरोपी कहीं भी छिपे हों, उन्हें पकड़कर जेल भेजा जाएगा। रायगढ़ में जुआ-सट्टा पूरी तरह बंद कराया जाएगा।
गिरफ्तार आरोपी
धर्मेंद्र शर्मा (53)
शेख मोहम्मद शाहबाज (33)
मोहम्मद मजहर (35)
मोहम्मद फारूख (39)
रोहित बुटानी (31)
साथ ही अंकित सराफ और अजीत विश्वास से पूछताछ जारी है।

