रायपुर (News27) 06.02.2024 । प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी को पूरा करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान खरीदी की गई, जो पिछले साल 107.53 लाख टन की कुल खरीदी से 37.39 लाख टन अधिक है। माना जा रहा है कि नरेन्द्र मोदी की गांरटी के मददेनजर भाजपा सरकार समर्थन मूल्य पर अब तक सबसे बड़ी खरीदी की है, जो कि राज्य निर्माण पश्चात अब तक सबसे बड़ी खरीदी माना जा रहा है । एक नवंबर से 04 फरवरी तक चले इस अभियान में 24 लाख 72 हजार से अधिक किसानों से 144.92 लाख टन धान की खरीदी की गई है। ज्ञात हो कि किसानों से किए वायदें अनुरूप 31 सौ रूपए की प्रति किवंटल की दर पर छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान खरीदी की जा रही है। वर्तमान में किसानों को समर्थन मूल्य का भुगतान किया गया है। जल्द ही अंतर की राशि का भुगतान किसानों को किया जाएगा। धान खरीदी सीजन में 24 लाख 72 हजार से अधिक किसानों से 144.92 लाख टन धान की खरीदी की गई है। इसके एवज में किसानों को 30 हजार 68 करोड़ 81 लाख रूपए का भुगतान किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी संवेदनशीलता दिखाते हुए किसानों एवं किसान प्रतिनिधियों की मांग और उनकी परेशानियों को देखते हुए धान खरीदी की अवधि 31 जनवरी से बढ़ाकर 4 फरवरी कर दी थी, जिससे अब तक धान बेचने से वंचित किसानों ने लगभग 19 हजार किसानों को लाभ मिला है, वहीं 1 फरवरी से लेकर 4 फरवरी के बीच 2.69 लाख टन धान की खरीदी हुई। ज्ञात हो कि इस साल धान बेचने के लिए राज्य के 26.85 लाख किसानों ने अपना पंजीयन कराया था, अनुमानित 130 लाख टन धान के उपार्जन का आंकड़ा रिकार्ड खरीदी के कारण पीछे छुट गया है। पंजीकृत धान का रकबा 33.51 लाख हेक्टेयर था। धान खरीदी की व्यवस्था के समानांतर कस्टम मिलिंग का काम भी तेजी से जारी है। उपार्जित धान 144.92 लाख टन में से 105.36 लाख टन धान के उठाव का डीओ जारी किया जा चुका है, जिसके विरूद्ध मिलर्स द्वारा 98.41 लाख टन धान का उठाव किया जा चुका है।
———————————————–

