सभी को मलमे से निकालकर अस्पताल में भर्ती किया गया है, जिनकी हालात सामान्य बताई गई है

रायपुर (News27) 30.05.2024 । दुर्ग जेवरा सिरसा चैकी के ग्राम चिखली में नवनिर्माणाधीन क्लब हाउस का स्ट्रक्चर नीचे गिर गया, जिससे 13 मजदूर दब गए। घटना के तुरंत बाद मजदूरों को बाहर निकाला गया एवं अस्पताल ले जाया गया।
निर्माणाधीन क्लब 27 फीट उंचा है। जिसके भरभरा कर गिर जाने से 13 मजदूरों में नौ पुरूष और महिलाएं दब गई। जिन्हें तत्काल अलग-अलग अस्पताल में भर्ती किया गया। सभी स्थिति सामान्य बताई गई है।
घटना की जानकारी मिलते ही जेवरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी रही।
…………………

