जशपुर वनांचल की धरती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 दिसम्बर को

अंबिकापुर/ जशपुर वनांचल की धरती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहली बार आ रहीं है। उनका 30 दिसंबर 2025 को प्रस्तावित प्रवास कार्यक्रम है। इस दौरान उनकी तरफ निगाहे देश भर में रहेंगी। आगमन को लेकर विशेष रूप से आदिवासी बहुल जशपुर क्षेत्र में राष्ट्रपति के दौरे को लेकर मुंडा समाज में उत्साह का माहौल है। मुंडा समाज के अशोक यादव ने बताया मुंडा समाज राष्ट्रपति मुर्मू से विशेष मांग रखेगा।

जोरदार तैयारी

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर जिले सहित पूरे संभाग में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। सरगुजा संभाग के आयुक्त कार्यालय द्वारा इस संबंध में राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। जारी ज्ञापन के अनुसार राष्ट्रपति के आगडीह हवाई पट्टी से कार्यक्रम स्थल तक मार्ग व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा।

हवाई यात्रा से आयेगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ़ के जशपुर हवाई यात्रा से पहुंचेंगी। प्रशासन ने संबंधित विभागों को आगडीह हवाई पट्टी की मरम्मत, सड़कों के सुधार, साइन बोर्ड एवं साइनैज की व्यवस्था, मार्ग संकेतकों के प्रदर्शन, जेब्रा क्रॉसिंग एवं ब्रेकरों के चिन्हांकन सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रपति के प्रवास को लेकर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर भी समन्वय बैठकों का दौर जारी है, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।जिला प्रशासन जशपुर द्वारा सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है और निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए हैं।

Back To Top