35 वीं राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के समापन पर हुए विभिन्न प्रतियोगिता

कलेक्टर व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया प्रतिभागियों को किया पुरुस्कृत

जशपुर नगर। 35 वीं राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का समापन शुक्रवार को जिला मुख्यालय के एस डी पी ओ कार्यालय प्रांगण में किया गया।
इस कार्यक्रम में कलेक्टर रोहित व्यास समेत अन्य शामिल हुए। सड़क सुरक्षा माह अंतर्गत जशपुर पुलिस द्वारा 35 वीं राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दौरान जिले के विभिन्न स्कूल कालेजों में सड़क सुरक्षा के संबंध में विभिन कार्यक्रमों जैसे निबंध, चित्रकला, स्लोगन, प्रश्नोतरी, रंगोली प्रतियोगिता आयोजन किया था। जिसमें उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभागियों को कलेक्टर रोहित व्यास व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह द्वारा पुरुस्कृत कर प्रशस्ति पत्र के साथ सम्मानित किया गया।
समापन समारोह के दौरान कलेक्टर जशपुर रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशिमोहन सिंह, डीएसपी यातायात मंजुलता बाज, आरटीओ जशपुर विजय निकुंज, विकासखंड शिक्षा अधिकारी कल्पना टोप्पो,सउनि सुनेश्वर पैकरा सहित यातायात पुलिस जशपुर के अधिकारी कर्मचारी एवं विद्यालयीन छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top