42 सालों के कड़े संघर्षो के बाद छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन को मिली मान्यता

शिक्षक फेडरेशन ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

जशपुर नगर। छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन को आखिरकार 42 सालों के कड़े संघर्षो के बाद मान्यता मिल गई है। जिससे शिक्षक फेडरेशन में उत्साह का माहौल है। शिक्षक फेडरेशन ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार जताया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन के प्रांताध्यक्ष राजेश चटर्जी एवं जशपुर जिला अध्यक्ष विनोद गुप्ता , महामंत्री संजीव शर्मा ने जानकारी दी कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रशासकीय स्वीकृति से छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन को मान्यता का आदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया है।
गौरतलब है कि अविभाजित मध्यप्रदेश में 1982 से संगठन के पदाधिकारियों का बोलबाला रहा है। वर्ष 2013 में छत्तीसगढ़ फर्म्स एवं संस्थाऐं से नवीन पंजीयन के बाद से स्कूल/ट्राइबल शिक्षा विभाग एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के शिक्षक संवर्गों के अधिकार का आवाज बुलंद करते रहा है। राज्य शासन के नियम अनुसार प्रतिवर्ष सदस्यों की जानकारी छत्तीसगढ़ सोसाइटी रजिस्ट्रीकरण अधिनियम के धारा-27 में पदाधिकारियों की प्रमाणित सूची तथा ऑडिट रिपोर्ट की जानकारी धारा-28 प्रस्तुत किया है। छत्तीसगढ़ शासन ने वर्ष 2019 एवं 2022 को मान्यता दिया था।
छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन जिला जशपुर के सक्रिय पदाधिकारी/सदस्यों अवनीश पांडे , एलन साहू , संजय दास , दिलीप सिंह , अश्विनी सिंह , दीपक ग्वाला , सरीन राज , प्रभात मिश्रा , राजेंद्र प्रेमी , ममता सिन्हा, ज्योति श्रीवास्तव , मनीषा भगत ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top