
रायपुर (News27) 23.11.2024 । 24 नवंबर रविवार को राजधानी के पुलिस लाइन मैदान पर एनसीसी के स्थापना दिवस का आयोजन किया जा रहा है, इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय विष्णु देव साय के साथ-साथ उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ निदेशालय जिसमें दो राज्य मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ शामिल है तथा एम पी में पांच और छत्तीसगढ़ में एक ग्रुप शामिल है । निदेशालय के प्रमुख मेजर जनरल विक्रांत एम धुमने ,अतिरिक्त महानिदेशक, एन सी सी भोपाल के संरक्षण में निदेशालय की ओर से इस आयोजन को छत्तीसगढ़ की राजधानी में रायपुर ग्रुप मुख्यालय द्वारा आयोजित किया जा है । इस समारोह की तैयारी रायपुर ग्रुप मुख्यालय के समादेशक ब्रिगेडियर विक्रम सिंह चौहान (युद्ध सेवा मेडल) के निर्देशन में एवं 27 छग एनसीसी बटालियन के कमान अधिकारी, कर्नल सौरभ की देखरेख में की जा रही है।
ज्ञात हो की एनसीसी की स्थापना वर्ष 1948 में हुई और प्रतिवर्ष नवंबर माह के चौथे रविवार को पूरे भारतवर्ष में एनसीसी स्थापना दिवस मनाया जाता है । एनसीसी की गतिविधियों में वायु सेना के कैडेट्स पर वास्तविक फ्लाइंग, सिम्युलेटर फ्लाइंग, स्कीट शूंटिंग (हवा में टारगेट पर निशाना लगाना ) एरो मॉडलिंग (विभिन्न प्रकार के एयरक्राफ्ट के मॉडल बनाना एवं उनको उड़ाना) जैसी गतिविधियों में भाग लेते हैं, वहीं थल सेना के कैडेट्स बैटल क्राफ्ट,फील्ड क्राफ्ट जैसी विशेषता के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं ,जबकि जल सेना के एनसीसी कैडेट्स को भी विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है, अन्य एडवेंचर्स गतिविधियों में कैडेट्स को पैरा जंपिंग, ट्रैकिंग, घुड़सवारी ,मावलंकर शूटिंग ,रॉक क्लाइंबिंग ,माउन्टीनियरिंग जैसी अन्य गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलता है। रविवार को आयोजित होने वाले कार्यक्रम की शुरुआत 9.30 बजे अतिथियों के आगमन पर होगीएनसीसी कैडेट्स द्वारा मार्च पास्ट , मंच को सलामी तथा एयर एनसीसी के कैडेट्स द्वारा एरो मॉडलिंग शो, घुड़ सवार यूनिट के एनसीसी कैडेट्स द्वारा घुड़सवारी एवं आर्मी कैडेट्स द्वारा सेक्शन अटैक की प्रस्तुति दी जाएगी,उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को पुरस्कृत किया जाएगा, इस अवसर छत्तीसगढ़ के गणमान्य, विशिष्ट अतिथि, केंद्र एवं राज्य सरकार के अधिकारी, रायपुर की सभी एनसीसी इकाइयों के कमान अधिकारी, कैडेट्स एवं उनके परिजन उपस्थित रहेंगे।
——————————————————-

