रायपुर (News27) 18.04.2024 । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि हम जल्द ही मतांतरण के खिलाफ कानून लाएंगे। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि भाजपा की सुशासन सरकार आदिवासियों को बरगलाकर उनका मंतातरण कराने वालों के प्रति सजग है। कई संस्थाएं आदिवासियों को भ्रमित कर उन्हें हिन्दू धर्म से अलग बताकर उनका मतांतरित कर उन्हें मुख्यधारा से काटा जा रहे है। उन्होंने कहा कि अगर कोई जबरदस्ती या प्रलोभन देकर मतांतरण कराने की कोशिश करता हैं तो कानून में उन पर कार्रवाई का प्रावधान है परन्तु वर्तमान कानून कड़ा नहीं होने की वजह से मतांतरित को बढ़ावा देने वाले बच जाते हैं। उन्होंने कवासी लखमा के पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान पर कहा कि कांग्रेस की यही संस्कृति है। कांग्रेस लोकसभा चुनाव हार रही है, इसलिए उनके नेता इस तरह के बयान दे रहे हैं। कांग्रेस देश में अब त्याज्य पार्टी बन चुकी है, देश की जनता उन्हें स्वीकार नहीं करेगी। उनकी दिप्पणियां उनके लिए ही आत्मघाती सिद्ध होगी और इससे उनका कोई लाभ नहीं होने वाला।
……………

