रायपुर (News27) 18.04.2024 । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दिनांक 23 अप्रैल को धमतरी के ग्राम श्यामतराई में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। जिसके लिए छत्तीसगढ़ भाजपा कार्यक्रम की तैयारियों में लगी है। तैयारियों का जायजा लेने लगातार प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता दौरा कर रहे हैं। हाल ही में विधायक अजय चंद्राकर ने जनसभा की तैयारियों एवं व्यवस्था को लेकर वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ सभा स्थल का निरीक्षण किया।
……………

