रायपुर (News27) 21.04.2024 । राजनांदगांव लोकसभा सीट के लिए 26 अप्रैल को मतदान होना है. इसके पहले प्रमुख राजनीतिक दल कांग्रेस और भाजपा ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। 21 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जहां भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडे के पक्ष में चुनावी आमसभा को संबोधित करेंगे वहीं कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल के लिए प्रियंका गांधी भी इसी दिन एक बड़ी आमसभा को संबोधित करेंगी । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 दिवसीय छत्तीसगढ़ के दौरे पर आने वाले है, वे 23 और 24 अप्रैल को छत्तीसगढ़ में रहेंगे।
————————–

