रायपुर (News27) 23.04.2024 । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजनांदगांव प्रवास के दौरान कहा राजनांदगांव में कांग्रेस दागदार प्रत्याशी के रूप में भूपेश बघेल को प्रत्याशी बनाकर यहां के लिए लोकसभा चुनाव को आसान कर दिया है। गौरतलब है कि कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में भूपेश बघेल को अपनी ही पार्टी कार्यकर्ताओं का विरोध झेलना पड़ रहा है। सीएम साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी और प्रदेश की भाजपा सरकार के बेहतर योजनाओं और ठीक नीति और नियत की सरकार पर जनता को पूरा भरोसा है, इसलिए राजनांदगावं सीट भाजपा जीत रही थी, परन्तु कांग्रेस ने जिस प्रकार सरकार से संगठन तक भ्रष्टाचार के आरोप झेल रहेएछत्तीसगढ़ में शराब घोटालाएगोबर घोटालाएराशन घोटालाएकोयला घोटालाएमहादेव सट्टा एप घोटाला एवं डीएमएफ घोटाला करने वाले भूपेश बघेल को राजनांदगांव से प्रत्याशी बनाकर राजनांदगांव में एक प्रकार से हथियार डालने का कार्य किया है द्य सीएम साय ने कहा कि कांग्रेस से जनता को धोखा ही मिला है, उन्होंने जनता का हक छीनने का कार्य किया है, जनता उनकें नकार चुकी है, राजनांदगांव की जनता भूपेश बघेल को भारी मतों से हराने वाली है क्योंकि जिले की समझदार जनता कांग्रेस के सौतेला व्यवहार को भूली नहीं है।
…………………………….

